UP BEd JEE : यूपी बीएड एंट्रेंस कल, एडमिट कार्ड के साथ दो फोटो लाएं, 1 घंटा पहले पहुंचें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी के राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय, एडेड एवं निजी कॉलेजों में सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा कल यानी रविवार को होगी। बीएड प्रवेश परीक्षा में छात्रों को केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

UP BEd JEE : यूपी बीएड एंट्रेंस कल, एडमिट कार्ड के साथ दो फोटो लाएं, 1 घंटा पहले पहुंचें

यूपी के राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय, एडेड एवं निजी कॉलेजों में सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा कल यानी रविवार को होगी। मेरठ में चौ.चरण सिंह विवि से संबद्ध छह जिलों में 65 केंद्रों पर दो पालियों में 30 हजार 453 अभ्यर्थी पेपर देंगे। मेरठ में 13 केंद्रों पर 6343 परीक्षार्थी इस परीक्षा में पंजीकृत हैं। सबसे ज्यादा अभ्यर्थी गाजियाबाद में 22 केंद्रों पर 10 हजार 882 जबकि सबसे कम हापुड़ में तीन केंद्रों पर 1452 छात्र पेपर में शामिल होंगे। शुक्रवार को सीसीएसयू कैंपस में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में केंद्र अध्यक्ष, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों की बैठक में पेपर के लिए जरुरी निर्देश दिए गए।

केंद्र अध्यक्षों को परीक्षा सामग्री वितरित करते हुए उन्हें ओएमआर पैक करने से लेकर बुकलेट वितरित करने की जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य रूप से रजिस्ट्रार डॉ.अनिल यादव, नोडल अधिकारी प्रो.राकेश शर्मा, मेरठ प्रभारी प्रो.विजय जायसवाल, डीआईओएस राजेश कुमार सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

मेरठ में 26 पर्यवेक्षक, 7 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए मेरठ में 13 केंद्रों पर 26 पर्यवेक्षक और 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त रहेंगे। 13 केंद्र अध्यक्षों के साथ सात सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी भी इस परीक्षा पर नजर रखेंगे। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास सभी फोटो स्टेट मशीनें और साइबर कैफे बंद रहेंगे।

एक घंटा पहले पहुंचें

बीएड प्रवेश परीक्षा में छात्रों को केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। नौ से 12 और दो से पांच बजे तक दो पाली में प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा में पेपर शुरू होने के 30 मिनट बाद छात्रों को केंद्र पर किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

दो फोटो लाएं, प्रवेश पत्र की कॉपी जमा होगी

विवि के अनुसार बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को प्रवेश की डाउनलोड प्रति, फोटोयुक्त पहचान पत्र और अपनी दो फोटो लानी अनिवार्य होंगी। फोटो पहचान पत्र में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईकार्ड में से कोई एक साथ में लाना होगा। छात्रों को प्रवेश पत्र की एक फोटो लगी हस्ताक्षरित प्रति भी लानी होगी। यह प्रति कक्ष निरीक्षक को जमा करनी होगी। फोटो वही चस्पा करनी होगी जो ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड की गई थी।

बीएड फाइनल में तीन, चार जून के पेपर बदले गए

मेरठ। 26 मई से शुरू हुई बीएड फाइनल इयर की मुख्य, बैक एवं एक्स परीक्षाओं में चौ.चरण सिंह विवि ने तीन एवं चार जून सहित विभिन्न तिथियों के पेपर बदल दिए हैं। बीएड में तीन एवं चार जून जबकि बीएड विशेष शिक्षा में तीन, चार, आठ एवं दस जून के पेपर बदल गए हैं। विवि ने पेपर की संशोधित तिथियां भी जारी कर दी हैं। विवि ने छात्रों को नई तिथियों के अनुसार ही परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

बीएड में तीन एवं चार जून के पेपर अब 11 एवं 12 जून को जबकि बीएड विशेष शिक्षा में तीन, चार, आठ एवं दस जून का पेपर 11, 12, 13 एवं 15 जून को होगा।

विवि के अनुसार इन तिथियों में केंद्रों पर अन्य विषयों के पेपर और परीक्षार्थियों के अधिक दबाव के चलते यह बदलाव किया गया है। छात्र अधिक जानकारी विवि वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। विवि ने कॉलेजों से भी सभी परीक्षार्थियों को उक्त बदलाव की सूचना देने के निर्देश दिए हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।