UP BEd Entrance Exam 2026: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा आज, जानें जरूरी गाइडलाइंस और शिफ्ट की टाइमिंग
UP BEd Entrance Exam 2026: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 आज (रविवार) को कड़े सुरक्षा पहरे के बीच आयोजित की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

UP BEd Entrance Exam 2026 guidelines: उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में बीएड (B.Ed) कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 आज (रविवार) प्रयागराज मंडल के चार प्रमुख जिलों में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच आयोजित की जा रही है। इस राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा को पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कमर कस ली है। मंडल के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर परीक्षा की शुचिता प्रभावित न हो।
दो पालियों में होगी परीक्षा, जानें शिफ्ट की टाइमिंग
बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन आज दो अलग-अलग पालियों में किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की सख्त हिदायत दी गई है:
प्रथम पाली: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
द्वितीय पाली : दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होगी।
मंडल में 33,372 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; जानें जिलों का आंकड़ा
प्रयागराज मंडल में इस वर्ष परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 33,372 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। प्रयागराज में सबसे अधिक 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 23,588 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। प्रतापगढ़ जिले में 16 परीक्षा केंद्रों पर 6,640 छात्र पंजीकृत हैं। फतेहपुर में 4 केंद्रों पर 1,632 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कौशांबी जिले में भी 4 केंद्र आवंटित किए गए हैं, जहां 1,512 उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम: सीसीटीवी से होगी लाइव निगरानी और गैजेट्स पर बैन
परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और परीक्षा के नोडल कोआर्डिनेटर प्रो. विवेक सिंह ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
सभी 85 परीक्षा केंद्रों के कमरों और गलियारों में सीसीटीवी कैमरे चालू रहेंगे, जिसके जरिए कंट्रोल रूम से अभ्यर्थियों की हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जाएगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और दो ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए हर दो परीक्षा केंद्रों के बीच एक 'केंद्र प्रतिनिधि' को भी नामित किया गया है।
कक्ष निरीक्षकों के लिए सख्त निर्देश: पहचान पत्र का होगा कड़ा वेरिफिकेशन
नोडल कोआर्डिनेटर प्रो. विवेक सिंह ने केंद्र पर्यवेक्षकों, केंद्र अधीक्षकों और कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करें।
कक्ष निरीक्षकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी के एडमिड कार्ड और ओरिजनल आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड/वोटर आईडी) का बहुत ही सावधानीपूर्वक मिलान व वेरिफिकेशन करें। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में उनकी निर्धारित सीट पर बैठने की अनुमति दी जाए।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


