UP ANM Result 2026 का इंतजार जल्द होगा खत्म, फरवरी के आखिरी हफ्ते में आ सकता है रिजल्ट

Feb 15, 2026 10:29 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर परिणाम देख सकेंगे। इस बार 5,272 पदों पर होनी है भर्ती।

UP ANM Result 2026 का इंतजार जल्द होगा खत्म, फरवरी के आखिरी हफ्ते में आ सकता है रिजल्ट

UP ANM Result 2026: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती परीक्षा में शामिल हजारों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएसएससी जल्द ही UP ANM Result 2026 घोषित कर सकता है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह तक खुशखबरी मिल सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

कब आयोजित हुई थी परीक्षा

यह भर्ती परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर कराई गई थी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,272 पदों पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी, जो स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

आंसर की प्रक्रिया के बाद तैयार होगा रिजल्ट

परीक्षा के बाद जारी की गई प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। अब आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जा रही है।

इसी अंतिम आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा, ताकि मूल्यांकन पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रहे।

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती की अगली प्रक्रिया के लिए पात्र माना जाएगा।

ऐसे चेक कर सकेंगे UP ANM Result 2026

उम्मीदवार बहुत आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकेंगे:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिखाई दे रहे “UP ANM Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

3. लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

5. डाउनलोड विकल्प पर क्लिक कर स्कोर कार्ड सेव कर लें।

स्कोर कार्ड में क्या क्या जानकारी होगी

जारी किए जाने वाले स्कोर कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी, जैसे:

  • अभ्यर्थी का नाम
  • माता पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र का स्थान
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • पासपोर्ट साइज फोटो

भर्ती प्रक्रिया क्यों है महत्वपूर्ण

यह भर्ती उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करती हैं। ऐसे में इस परीक्षा का परिणाम हजारों उम्मीदवारों के करियर के साथ साथ राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।