UP Anganwadi Vacancy : 12वीं पास के लिए यूपी की आंगनवाड़ियों में बंपर भर्ती, देखें जिलेवार वैकेंसी और अंतिम तिथियां

UP Anganwadi Vacancy : 12वीं पास के लिए यूपी की आंगनवाड़ियों में बंपर भर्ती, देखें जिलेवार वैकेंसी और अंतिम तिथियां

संक्षेप:

UP Anganwadi Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में विभिन्न जिलों की आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी सहायिकाओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर आवेदन शुरू हो गए हैं।

Nov 11, 2025 12:26 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

UP Anganwadi Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में विभिन्न जिलों की आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी सहायिकाओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। शहरी ग्रामीण परिक्षेत्रों में चलाए जा रहे बाल विकास परियोजना के तहत मानदेय पर यह भर्ती होगी। हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, देवरिया समेत विभिन्न जिलों में भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं। सभी के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर आवेदन शुरू हो गए हैं। विभिन्न जिलों के आवेदन करने की अवधि अलग अलग तय की गई है। आंगनवाड़ी सहायिका को 2250 रुपये का मानदेय मिलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किस जिले में कितने पद, क्या हैं अंतिम तिथियां

हापुड़ में आंगनवाड़ी सहायिका के 290 पद। (अंतिम तिथि - 27 नवंबर ) कार्यकत्री के 43 पद। (अंतिम तिथि - 20 नवंबर )

सीतापुर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 38 पद। अंतिम तिथि - 1 दिसंबर 2025

देवरिया में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 4 पद। अंतिम तिथि -30 नवंबर 2025

अमरोहा में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 12 पद। अंतिम तिथि - 25-11-2025

ललितपुर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 22 पद। अंतिम तिथि - 27 नवंबर

सिद्धार्थनगर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 13 पद। अंतिम तिथि -24-11-2025

प्रतापगढ़ में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 15 पद- अंतिम तिथि - 28.11.2025

शामली में आंगनवाड़ी सहायिका के 242 पद। अंतिम तिथि - 01-12-2025

शैक्षिक योग्यता: 12वीं पास।

- केवल महिला उम्मीदवार ही फॉर्म भर सकेंगी।

- जिन अभ्यर्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं, उन्हें 45/10 = 4.5 अंक प्राप्त माने जायेंगे तथा जिनके 59 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, उन्हें 59/10 = 5.9 अंक प्राप्त माने जायेंगे।

- इसी प्रकार ग्रेडिंग पद्धति में प्राप्त ग्रेड का प्रतिशत में रूपान्तरण शासनादेश में वर्णित अनुसार किया जायेगा।

- इस भर्ती में उसी ग्राम सभा/वार्ड की निवासी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की विधवा महिला/विधिक तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला को वरीयता दी जाएगी। गरीबी रेखा के नीचे विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता महिलाएं न मिलने पर उसी ग्राम सभा/वार्ड शहरी क्षेत्रों की निवासी गरीबी रेखा से ऊपर की विधवा महिला/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं को चुना जाएगा।

आयु सीमा: आवदकों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक मान्य होगी। वहीं अधिकतम उम्र में आरक्षित वर्ग की उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

कैसे करें आवेदन

- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपी आईसीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

- यहां अपना जिला चुनें और Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।

- अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट करें।

- अब पंजीकृत नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें और मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भर दें।

- ऑनलाइन आवेदन करते समय प्रमाण पत्र, अंकपत्र, आयु, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की गलत प्रविष्टि होने पर अभ्यर्थन स्वतः ही निरस्त हो जायेगा, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व अभ्यर्थी का होगा।

- एक से अधिक आवेदन पत्र एक अभ्यर्थी द्वारा किये जाने पर केवल एक ही आवेदन पत्र स्वीकार होगा।

यदि आवेदन पत्र में कोई तथ्य अथवा दस्तावेज अपूर्ण/गलत अथवा त्रुटिपूर्ण भरा गया हो तो अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।