यूपी आंगनवाड़ी में नई भर्ती शुरू, 12वीं पास महिलाएं कर सकती आवेदन; बिना एग्जाम मिलेगी नौकरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राज्य के 6 जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker) के पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। मेरठ, बागपत, कन्नौज और बिजनौर समेत अन्य जिलों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा।

up anganwadi new recruitment 2026 six districts eligibility women 12th pass apply without exam

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। राज्य के 6 जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker) के पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। मेरठ, बागपत, कन्नौज और बिजनौर समेत अन्य जिलों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। यानी बिना एग्जाम के ही उम्मीदवारों का चयन होगा। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने जिले के नोटिफिकेशन के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। चलिए इस भर्ती के डिटेल्स जानते हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख कब है?

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए हर जिले में आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपने जिले के नोटिफिकेशन के अनुसार तय समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी उम्मीदवार मुफ्त में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन 6 जिलों में निकली है भर्ती

मेरठ

बागपत

कन्नौज

बिजनौर

कानपुर नगर

ललितपुर

कितने पदों पर निकली है वैकेंसी

जिला-कुल पद- आवेदन की अंतिम तारीख

मेरठ- 180- 17 जुलाई 2026

बागपत- 261- 16 जुलाई 2026

कन्नौज- 125- 16 जुलाई 2026

बिजनौर- 260- 15 जुलाई 2026

कानपुर नगर- 259-15 जुलाई 2026

ललितपुर-75- 9 जुलाई 2026

कौन कर सकता है अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवार ने 12वीं पास की है या इसके समकक्ष पढ़ाई की हो या इसके समकक्ष योग्यता हासिल की हो।

आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 को आवेदिका की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 10वीं की मार्कशीट के आधार पर की जाएगी।

निवास: उम्मीदवार को जिले के ग्रामसभा/वार्ड (शहरी) का स्थायी निवासी भी होना जरूरी है। अन्य ग्राम सभा/वार्ड के रहने वाले दूसरे निवासी के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

लिंग: रिक्त पदों पर केवल महिला अभ्यर्थी ही फॉर्म भरने की पात्र होंगी।

UP Anganwadi Online Apply 2026: ऐसे करें आवेदन

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।

- यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो New Applicant Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।

- रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, पिता का नाम, जिला, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद कैप्चा दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

- रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर दोबारा लॉगिन करें।

- आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन या अन्य), आयु, पता, मूल निवास, आय और जाति से जुड़ी सभी जानकारी सही-सही भरें।

- निर्धारित आकार में अपना पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।

-सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित पात्रता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।