Hindi Newsकरियर न्यूज़up anganwadi bharti 2025 1057 worker helper post apply online last date eligibility vacancy details
खुशखबरी! यूपी में 10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता और सहायिका के 1057 पद खाली

खुशखबरी! यूपी में 10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता और सहायिका के 1057 पद खाली

संक्षेप:

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में कार्यकर्ता और सहायिका के 1057 पदों पर आवेदन शुरू। 10वीं-12वीं पास महिलाएं 21 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। योग्यता, आयु सीमा, वैकेंसी और आवेदन प्रक्रिया जानें।

Dec 04, 2025 03:38 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं पास महिलाओं के लिए खुशखबरी है। इस बार कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 1057 पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस आवदेन की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना है कि हालिया पदों के आवेदन की अंतिम तारीख 21 दिसंबर तय की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए मौका

इस भर्ती अभियान का संचालन यूपी आंगनवाड़ी विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पद शामिल हैं। कुल 1057 रिक्त पदों के लिए महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। योग्यता के रूप में 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया upanganwadibharti.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इन अंचलों में निकली हैं वैकेंसी

विभिन्न अंचल के तहत रिक्तियों का आवंटन किया गया है, जिसमें डेपुर में 73, भदर में 64, भेतुआ में 61, संग्रामपुर में 55, गौरीगंज में 85, जामों में 107, शाहगढ़ में 47, मुसाफिरखाना में 110, जगदीशपुर में 113, बाजारशुक्ल में 91, तिलोई में 82, सिंहपुर में 46 और बहादुरपुर में 93 पद शामिल हैं। इसके अलावा अमेठी क्षेत्र के संविदा पदों में भी कई रिक्तियां हैं, जिनमें अमेठी, भदर, भेतुआ, संग्रामपुर और गौरीगंज सहित कई प्रोजेक्ट शामिल हैं।

क्या रखी गई हैं आयु सीमा

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट का लाभ एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को मिलेगा। आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार भारतीय नागरिक होनी चाहिए या वैसा प्रावधान जैसा आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया गया हो।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल की आवश्यकता होगी। फॉर्म भरते समय व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षिक दस्तावेज़ों को सावधानीपूर्वक अपलोड करना जरूरी है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।

इन तारीखों का रखें ध्यान

नोटिफिकेशन 1 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था और उसी दिन से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए। फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 21 दिसंबर 2025 रखी गई है। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नई अपडेट्स पर नजर बनाए रखें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना छूट न जाए।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।