घर से काम, ग्लोबल एक्सपीरियंस और स्टाइपेंड भी, यूएन की संस्था में 3 महीने की इंटर्नशिप का मौका

लाइव हिन्दुस्तान
share

यूएनडीपी ने 2026 के लिए होम बेस्ड डिजिटल, एआई एंड इनोवेशन इंटर्नशिप निकाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर निर्धारित है। जानें पात्रता और स्टाइपेंड की पूरी जानकारी।

undp digital ai innovation internship 2026 ghar baithe work from home stipend application
यूएनडीपी

अगर आप डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या डेटा साइंस में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं और वो भी बिना घर से बाहर निकले तो यह खबर आपके लिए ही है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यानी यूएनडीपी ने साल 2026 के लिए अपनी "डिजिटल, एआई एंड इनोवेशन इंटर्नशिप: ग्लोबल कॉल" के तहत आवेदन मांगे हैं। यह इंटर्नशिप पूरी तरह से होम बेस्ड होगी और इसे फुल-टाइम आधार पर ऑफर किया जाएगा। दुनिया भर के छात्रों और हाल ही में पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं के लिए यह मौका किसी सुनहरे दरवाजे से कम नहीं है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अनुभव लेना चाहते हैं।

तीन महीने की होगी इंटर्नशिप

इस इंटर्नशिप की मेजबानी यूएनडीपी के डिजिटल, एआई एंड इनोवेशन हब द्वारा की जा रही है, जो बीपीपीएस यानी ब्यूरो फॉर पॉलिसी एंड प्रोग्राम सपोर्ट के अंतर्गत आता है। इसकी अवधि तीन महीने तय की गई है और यह पूरी तरह होम बेस्ड यानी घर से काम करने वाली पोजीशन है। सबसे खास बात यह है कि इसकी शुरुआत की कोई एक तय तारीख नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह प्रोग्राम की जरूरत पर निर्भर करेगी। आवेदन रोलिंग आधार पर स्वीकार किए जा रहे हैं, और आधिकारिक कॉल 30 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी। यानी जितनी जल्दी आप आवेदन करेंगे, आपके चयन की संभावना उतनी ही बेहतर बन सकती है, क्योंकि आवेदनों की समीक्षा लगातार चलती रहेगी।

किन क्षेत्रों में मिलेगा काम करने का मौका

चुने गए इंटर्न्स को डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा और इनोवेशन से जुड़े क्षेत्रों में काम करने का मौका मिल सकता है। यह एक रोस्टर कॉल है, जिसके तहत यूएनडीपी एक टैलेंट पूल तैयार करता है और जरूरत पड़ने पर अलग-अलग देशों के कार्यालय उसमें से उम्मीदवारों का चुनाव करते हैं। आवेदक छह वर्कस्ट्रीम में से किसी एक को चुन सकते हैं, पॉलिसी और सिस्टम इनोवेशन, डिजिटल और एआई इनिशिएटिव्स, डेटा गवर्नेंस और प्राइवेसी, डेटा साइंस और एनालिटिक्स, स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन, और प्रोडक्ट मैनेजमेंट। काम की प्रकृति टीम और क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है, जिसमें रिसर्च करना, डेटा एनालिसिस और विजुअलाइजेशन में मदद करना, लर्निंग व ट्रेनिंग मटीरियल तैयार करना और कम्युनिकेशन से जुड़े काम शामिल हो सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

यह इंटर्नशिप मुख्य रूप से छात्रों और हाल में स्नातक हुए युवाओं के लिए है। पात्रता की शर्तों के मुताबिक उम्मीदवार वर्तमान में ग्रेजुएट या पीएचडी छात्र होने चाहिए, या फाइनल ईयर के अंडरग्रेजुएट छात्र, या फिर पिछले 12 महीनों के भीतर स्नातक हुए हों। साथ ही एआई, डिजिटल टेक्नोलॉजी, डेटा, इनोवेशन, रिसर्च और कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में शैक्षणिक या पेशेवर रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है। आवेदकों के लिए अंग्रेजी भाषा में दक्षता होना अनिवार्य शर्त बताई गई है, क्योंकि पूरा काम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी में ही होगा।

क्या इंटर्नशिप के लिए मिलेगा स्टाइपेंड

यह सवाल हर उम्मीदवार के मन में सबसे पहले आता है और इसका जवाब है हां यहां काम के बदले स्टाइपेंड भी मिलेगा। यूएनडीपी की इंटर्नशिप नीति के तहत पात्र इंटर्न्स को मासिक स्टाइपेंड दिया जाता है, हालांकि इसकी सटीक राशि लागू ड्यूटी लोकेशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह राशि लगभग 1,000 अमेरिकी डॉलर प्रति माह के आसपास हो सकती है, लेकिन उम्मीदवारों को सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेकेंसी डिटेल्स जरूर देखनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को यूएनडीपी की आधिकारिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए आवेदन करना होगा। इसके अलावा वेकेंसी में एक अलग एयरटेबल फॉर्म भरने का भी जिक्र है, यानी उम्मीदवारों को दो जगह अपनी जानकारी जमा करनी पड़ सकती है, एक यूएनडीपी की वेकेंसी लिंक पर और दूसरी एयरटेबल फॉर्म पर। इस इंटर्नशिप को जॉब आइडेंटिफिकेशन नंबर 33001 के तहत लिस्ट किया गया है और लोकेशन होम बेस्ड बताई गई है। छात्रों और स्नातकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन जमा करने से पहले आधिकारिक यूएनडीपी वेकेंसी को ध्यान से पढ़ें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि चयन या आवेदन में मदद के नाम पर किसी भी व्यक्ति या एजेंसी को पैसे न दें, क्योंकि ऐसे दावे अक्सर फर्जी होते हैं।

यहां देखें फॉर्म भरने का डिटेल: https://estm.fa.em2.oraclecloud.com/hcmUI/CandidateExperience/en/sites/CX_1/job/33001

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूएन की संस्था में 3 महीने की इंटर्नशिप का मौका, घर से काम, ग्लोबल एक्सपीरियंस