Hindi Newsकरियर न्यूज़UKSSSC: Uttarakhand Subordinate Services Selection Commission's examination scheduled for October 12 has been postponed,
UKSSSC : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 12 को होने वाली परीक्षा स्थगित, स्नातक स्तरीय भी रद्द होने के पूरे आसार

UKSSSC : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 12 को होने वाली परीक्षा स्थगित, स्नातक स्तरीय भी रद्द होने के पूरे आसार

संक्षेप:

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कथित तौर पर पेपर लीक और परीक्षा की तैयारियों को पुख्ता करने का हवाला देते हुए 12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Oct 11, 2025 01:20 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कथित तौर पर पेपर लीक और परीक्षा की तैयारियों को पुख्ता करने का हवाला देते हुए 12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि 12 अक्टूबर को कृषि विभाग के तकनीकी पदों के लिए होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आयोग ने इस परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी करने की प्रक्रिया ही शुरू नहीं की और अब उस तिथि पर यह परीक्षा नहीं होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारी ने बताया कि इस परीक्षा में 20-25 पदों के लिए करीब 600 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इससे पहले, सहकारी निरीक्षक वर्ग दो और सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) के 45 पदों के लिए पांच अकटूबर को होने वाली परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया था।

आयोग ने बताया था कि अभ्यर्थियों द्वारा इस संबंध में किए गए अनुरोध और आयोग द्वारा परीक्षा की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए परीक्षा को स्थगित किया गया। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि स्थगित हुई परीक्षाओं के लिए जल्द ही नया कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

इससे पहले, 21 सितंबर को हुई आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान हरिद्वार में एक परीक्षा केंद्र से एक प्रश्नपत्र के तीन पन्ने कथित तौर पर लीक हो गए थे, जिससे प्रदेश भर में हड़कंप मच गया था। इस परीक्षा में विभिन्न सरकारी विभागों में 416 पदों के लिए एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

कथित पेपर लीक प्रकरण के विरोध में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्त आंदोलन छेड़ दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश की थी।

रदद हो सकती है विवादित स्नातक स्तरीय परीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द करने की संस्तुति की है। परीक्षा लीक मामले में गठित जस्टिस ध्यानी एकल आयोग ने परीक्षा रद्द करने की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री की संस्तुति पर अधीनस्थ सेवन चयन आयोग परीक्षा रद्द करने के विधिवत आदेश जारी करेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रकरण की सीबीआई जांच की संस्तुति की जा चुकी है, जिससे मामले की पूरी निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी भर्ती परीक्षा में अनियमितता की कोई संभावना न रहे और अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों का विश्वास राज्य की परीक्षा प्रणाली पर बना रहे।

मालूम हो कि एकल सदस्यीय जांच आयोग ने कुछ जिलों में जाकर खुली सुनवाई करते हुए अभ्यर्थियों, बेरोजगारों और अभिभावकों के साथ चर्चा की थी। अधिकांश अभ्यर्थियों ने परीक्षा को रदद करने की ही पैरवी की है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।