पिता के निधन के बाद मां संग बांटे टिफिन, बनीं डिप्टी कलेक्टर; ऐसी है मीनाक्षी भाटिया की सक्सेस स्टोरी
तीर्थनगरी ऋषिकेश की बेटी मीनाक्षी भाटिया ने यूकेपीएससी की परीक्षा-2024 के अंतिम परिणाम में सफलता हासिल की है। मीनाक्षी ने सामान्य वर्ग में पांचवीं रैंक प्राप्त की है और उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है।

प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने के लिए छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं। कुछ उम्मीदवारों की कहानियां दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन जाती है। एक ऐसी ही कहानी है मीनाक्षी भाटिया की। तीर्थनगरी ऋषिकेश की बेटी मीनाक्षी भाटिया ने यूकेपीएससी की परीक्षा-2024 के अंतिम परिणाम में सफलता हासिल की है। मीनाक्षी ने सामान्य वर्ग में पांचवीं रैंक प्राप्त की है और उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है। हालांकि मीनाक्षी भाटिया की सफलता का सफर संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक कहानी है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी मां नीलम भाटिया, बहन शिल्पा भाटिया जोशी और बहनोई विनय जोशी को दिया है।
पिता के निधन के बाद मां संग बाटें टिफिन
मीनाक्षी जब कम उम्र की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया। यह बात है साल 2003 की। पिता के निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। ऐसे कठिन समय में उनकी मां ने परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए टिफिन सर्विस का काम शुरू किया। मीनाक्षी भी अपनी मां के साथ इस काम में हाथ बंटाती थीं और घरों तथा विभिन्न कार्यालयों में टिफिन पहुंचाने जाती थीं।
तहसील में भी बाटें टिफिन
इसी दौरान उन्हें कई सरकारी कार्यालयों में जाने का अवसर मिला। वहां उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान करते और जनहित में कार्य करते देखा। अधिकारियों की कार्यशैली और समाज के प्रति उनकी भूमिका ने मीनाक्षी को गहराई से प्रभावित किया। तभी उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया। लक्ष्य निर्धारित करने के बाद मीनाक्षी ने पूरी लगन और अनुशासन के साथ तैयारी शुरू की।
10 घंटे करती थीं पढ़ाई
मीनाक्षी भाटिया के मुताबिक वह प्रतिदिन लगभग 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। सोशल मीडिया और अन्य अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर उन्होंने अपना पूरा ध्यान अध्ययन पर केंद्रित रखा। उनकी मेहनत का परिणाम आज सबके सामने है।
10वीं-12वीं में थीं सिटी टॉपर
बता दें कि मीनाक्षी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा में ऋषिकेश सिटी टॉपर बनने का गौरव भी हासित किया था। अब पीसीएस परीक्षा में पांचवीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
हर वर्ग के लिए करूंगी कार्य
मीनाक्षी ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए वह समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहती हैं। कहा कि विशेष रूप से उन लोगों की मदद करना चाहती हैं जो आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उनकी यह सफलता आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है कि कठिन परिस्थितियां चाहे कितनी भी हों, दृढ़ इच्छाशक्ति और लगातार मेहनत से किसी भी तक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


