डिप्टी कलेक्टर और DSP समेत 67 पदों पर भर्ती, उत्तराखंड पीसीएस का नोटिफिकेशन जारी, क्या हैं योग्यता नियम

लाइव हिन्दुस्तान, संवाददाता, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने PCS 2026 की विज्ञप्ति जारी करते हुए विभिन्न विभागों में कुल 67 रिक्त पद घोषित किए हैं। इस पदों पर अभ्यर्थी अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UKPSC
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग

UKPSC PCS Vacancy Notification 2026 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 की विज्ञप्ति जारी करते हुए विभिन्न विभागों में कुल 67 रिक्त पद घोषित किए हैं। इस पदों पर अभ्यर्थी अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इनमें डिप्टी कलेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक समेत प्रशासन, वित्त, शिक्षा, श्रम, परिवहन, कृषि एवं महिला कल्याण विभाग के पद शामिल हैं। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार डिप्टी कलेक्टर (कार्मिक एवं सतर्कता विभाग) के 10, पुलिस उपाधीक्षक (गृह विभाग) के 14, जिला कमांडेंट, होमगार्ड के दो, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी के चार और सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा अधिकारी के आठ पद हैं।

सहायक आयुक्त, राज्य कर का एक, सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1 का एक, खंड विकास अधिकारी के पांच, उप शिक्षा अधिकारी/ स्टाफ ऑफिसर/ विधि अधिकारी का एक और सहायक श्रम आयुक्त का एक पद शामिल है। वहीं सहायक निदेशक/ उपसचिव (संस्कृत शिक्षा विभाग) के चार, सहायक निदेशक, कारखाना/ बॉयलर के दो, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पांच, पौधशाला विकास अधिकारी श्रेणी-2 का एक, राज्य कर अधिकारी के पांच और केस वर्कर (महिला कल्याण विभाग) के तीन पद घोषित किए गए हैं। आयोग की ओर से जारी पदों के अनुसार सभी पदों का वेतनमान भी अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

किस पद के लिए क्या है योग्यता

निम्न पदों के लिए भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है-

डिप्टी कलेक्टर

पुलिस उपाधीक्षक (DSP)

जिला कमांडेंट (होमगार्ड्स)

वित्त अधिकारी / कोषाधिकारी

सहायक आयुक्त (राज्य कर)

सहायक नगर आयुक्त / अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1

खंड विकास अधिकारी (BDO)

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO)

राज्य कर अधिकारी

अन्य स्पेशल योग्यता मांगे जाने वाले पद:

सहायक निदेशक / लेखा परीक्षा अधिकारी (वित्त विभाग): वाणिज्य में स्नातक (B.Com) अथवा चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि।

उप शिक्षा अधिकारी / स्टाफ ऑफिसर / विधि अधिकारी (विद्यालयी शिक्षा): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से परास्नातक उपाधि। (विधि अधिकारी पद हेतु विधि स्नातक होना अनिवार्य है)।

सहायक श्रम आयुक्त: अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, वाणिज्य, विधि, श्रम संबंध, श्रम कल्याण, श्रम विधि, समाज कार्य/कल्याण, व्यापार प्रबंध या कार्मिक प्रबंधन में से किसी एक विषय के साथ स्नातक।

सहायक निदेशक / उपसचिव (संस्कृत शिक्षा): संस्कृत में परास्नातक उपाधि (या समकक्ष) तथा शिक्षा शास्त्री / BEd ।

सहायक निदेशक (कारखाना / बॉयलर): मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधि।

पौधशाला विकास अधिकारी श्रेणी-02: उद्यान विषय में विज्ञान स्नातक (कृषि), B.Sc. (कृषि) या उद्यान में समकक्ष उपाधि।

केस वर्कर (महिला कल्याण विभाग): समाजशास्त्र, अनुप्रयुक्त समाजशास्त्र या सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर ।

आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 42 वर्ष (आयु की निर्णायक तिथि 01 जुलाई 2026 है)। (उत्तराखंड के SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग आदि अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी)।

चयन प्रक्रिया - प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू

प्रथम चरण: प्रारम्भिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ)

प्रथम प्रश्नपत्र (सामान्य अध्ययन): 150 प्रश्न, 150 अंक, समय 2 घंटे। मुख्य परीक्षा हेतु मेरिट सूची इसी प्रश्नपत्र के अंकों के आधार पर बनेगी। (इसमें कम से कम 1/3 प्रश्न उत्तराखंड राज्य से संबंधित होंगे)।

द्वितीय प्रश्नपत्र (सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा - CSAT): 100 प्रश्न, 150 अंक, समय 2 घंटे। यह केवल अर्हकारी प्रकृति का है, जिसमें न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है।

नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक काटा जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़डिप्टी कलेक्टर और DSP समेत 67 पदों पर भर्ती, उत्तराखंड पीसीएस का नोटिफिकेशन जारी