Medical Jobs 2026: ₹1.42 लाख तक सैलरी! यहां निकली नर्सिंग ऑफिसर की 196 वैकेंसी, बस होनी चाहिए ये योग्यता

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Nursing Vacancy 2026: मेडिकल वालों के लिए नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। महीने का वेतन शानदार मिलेगा।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड से एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर के खाली पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 196 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। चिकित्सा विभाग में करियर बनाने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की विंडो खोल दी गई है। उम्मीदवारों को अपनी आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लेनी चाहिए ताकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर होने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

महत्वपूर्ण तारीखें

नोटिफिकेशन की तिथि: 3 जून 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 जून 2026

आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 2 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

एप्लिकेशन करेक्शन विंडो (सुधार अवधि): 4 जुलाई 2026 से 7 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

पदों का पूरी डिटेल्स

इन 196 पदों को महिला और पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ उनके शैक्षणिक क्वालिफिकेशन (डिप्लोमा और डिग्री) के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। कुल पदों में से अधिकांश सीटें महिला नर्सिंग ऑफिसर के लिए आरक्षित हैं। महिला नर्सिंग ऑफिसर के लिए कुल 157 पद हैं, जिनमें से 126 पद डिप्लोमा धारकों के लिए और 31 पद डिग्री धारकों के लिए तय किए गए हैं। वहीं, पुरुष नर्सिंग ऑफिसर के लिए कुल 39 पद निर्धारित हैं, जिसमें से 31 पद डिप्लोमा धारकों और 8 पद डिग्री धारकों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026 Notification Link

सैलरी पैकेज

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को बेहतरीन सैलरी पैकेज मिलेगा। इन पदों के लिए पे-मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक की मासिक सैलरी निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है अप्लाई? जानिए जरूरी योग्यताएं

आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से जीएनएम (GNM) डिप्लोमा, बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग नियमित कोर्स या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रहे कि यह शैक्षणिक योग्यता भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) से स्वीकृत होनी अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ उम्मीदवार के पास उत्तराखंड नर्स एवं दाई परिषद (देहरादून) का वैलिड और स्थायी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके अलावा, आवेदक को हिंदी भाषा का व्यावहारिक और कामकाजी ज्ञान होना चाहिए। यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा का अनुभव है या नेशनल कैडेट कोर (NCC) का 'B' अथवा 'C' सर्टिफिकेट है, तो उन्हें चयन प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना के लिए आधार तिथि 1 जुलाई 2025 रखी गई है।

चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन 200 अंकों की एक ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ आधारित) लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जो कुल 3 घंटे की होगी। यह परीक्षा मुख्य रूप से देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा जैसे बड़े केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य (General) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, उत्तराखंड के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के आवेदकों के लिए यह शुल्क मात्र 150 रुपये तय किया गया है। सभी इच्छुक छात्र बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल ukmssb.org पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़₹1.42 लाख सैलरी! यहां निकली नर्सिंग ऑफिसर की 196 वैकेंसी