Hindi Newsकरियर न्यूज़UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2025 for 587 posts, apply online at ukmssb.org, sarkari naukri
UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2025: 587 नर्सिंग अधिकारी पदों पर निकली बंपर भर्ती, 27 नवंबर से करें अप्लाई

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2025: 587 नर्सिंग अधिकारी पदों पर निकली बंपर भर्ती, 27 नवंबर से करें अप्लाई

संक्षेप:

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2025: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग अधिकारी के 587 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Nov 20, 2025 10:44 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2025: उत्तराखंड के उन सभी युवाओं के लिए बड़ी खबर है, जो नर्सिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग अधिकारी के 587 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती राज्य के मेडिकल कॉलेजों और हल्द्वानी स्थित राज्य कैंसर संस्थान के लिए की जा रही है, जो स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पेशेवरों के लिए एक बड़ा अवसर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुल पद और पदों की डिटेल्स-

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने कुल 587 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह पद ग्रुप 'सी' के अंतर्गत आते हैं। इन पदों में पुरुष और महिला, दोनों के लिए डिप्लोमा धारक और डिग्री धारक शामिल हैं।

यह ध्यान देनी वाली बात है कि सबसे अधिक 336 पद महिला नर्सिंग अधिकारी (डिप्लोमा धारक) के लिए हैं, जबकि पुरुष वर्ग में डिप्लोमा धारकों के लिए 75 पद और डिग्री धारकों के लिए 32 पद रखे गए हैं।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2025 Notification Link

वेतन और ग्रेड

चयनित उम्मीदवारों को एक आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। नर्सिंग अधिकारी के इन पदों का वेतनमान लेवल 7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक निर्धारित किया गया है। यह सरकारी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के लिए एक शानदार सैलरी पैकेज है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना होगा।

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 17 नवंबर 2025

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 27 नवंबर 2025

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख: 17 दिसंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)

परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 17 दिसंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)

आवेदन प्रक्रिया-

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर 'Recruitments' सेक्शन में जाना होगा और 'Nursing Officer Recruitment 2025' लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, 27 नवंबर 2025 से 'Apply Online' का ऑप्शन ओपन हो जाएगा।

आवेदन के दौरान, उम्मीदवारों को अपनी जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, और कैटेगरी से संबंधित सभी डिटेल्स सावधानीपूर्वक भरने होंगे। साथ ही निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट को अपलोड करना और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन जमा करने से पहले वे विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

यह भर्ती उन सभी नर्सिंग प्रोफेशनल्स के लिए एक सुनहरा मौका है, जो उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।