UK Board Result 2026: 10वीं, 12वीं के नतीजों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें क्या कहता है पिछले 5 सालों का ट्रेंड

Apr 19, 2026 10:39 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द ही घोषित होने वाले हैं। लाखों छात्र ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। जानिए पिछले 5 सालों का ट्रेंड और रिजल्ट चेक करने का तरीका।

UK Board Result 2026: 10वीं, 12वीं के नतीजों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें क्या कहता है पिछले 5 सालों का ट्रेंड

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, और अब सबको सिर्फ और सिर्फ नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। फरवरी और मार्च के महीने में अपनी रातों की नींद और दिन का चैन गंवाकर पढ़ाई करने वाले बच्चे अब टकटकी लगाए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स की ओर देख रहे हैं। इस साल 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच हुईं, जबकि 12वीं के एग्जाम 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चले। जैसे ही आखिरी पेपर खत्म हुआ, हवा में एक तरफ तो आजादी का अहसास था, लेकिन दूसरी तरफ रिजल्ट की वो मीठी मीठी टेंशन भी शुरू हो गई जो हर स्टूडेंट की जिंदगी का अहम हिस्सा होती है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह रिजल्ट कब आएगा? इसे कैसे चेक किया जाएगा। इसके अलावा बीते सालों का ट्रेंड क्या रहा है... इन सब के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान पर देखें उत्तराखंड बोर्ड ये नतीजे

लाइव हिन्दुस्तान पर भी उत्तराखंड बोर्ड ये नतीजे देखे जा सकते हैं इसके लिए नीचे दिए लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर आप अपना रिजल्ट पा सकते हैं।

यहां देखें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

यहां देखें उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे

क्या कहता है पिछले 5 सालों का ट्रेंड?

अगर हम पिछले पांच सालों के आंकड़ों को उठाकर देखें, तो एक बड़ी ही दिलचस्प बात निकलकर सामने आती है। उत्तराखंड बोर्ड हर साल अपने नतीजे जारी करने की रफ्तार लगातार बढ़ा रहा है। पहले जहां गर्मियों की छुट्टियों के बाद नतीजे आते थे, वहीं अब अप्रैल में ही खुशियों का पिटारा खुल जाता है। चलिए इस ट्रेंड को जरा बारीकी से समझते हैं -

  • साल 2021 में कोरोना महामारी की वजह से हालात अलग थे और रिजल्ट 31 जुलाई को आया था।
  • साल 2022 में बोर्ड ने थोड़ी तेजी दिखाई और 6 जून को नतीजे घोषित किए गए।
  • साल 2023 आते आते यह तारीख खिसक कर 25 मई हो गई।
  • साल 2024 में बोर्ड ने कमाल करते हुए 30 अप्रैल को ही नतीजे दे दिए।

और पिछले साल यानी 2025 में तो रिकॉर्ड ही टूट गया, जब 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे ही बच्चों के हाथ में उनका रिजल्ट था।

इन आंकड़ों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार यानी 2026 में भी नतीजे अप्रैल के महीने में ही आने की पूरी उम्मीद है। बोर्ड कॉपियां जांचने के काम में पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है और माना जा रहा है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक खुशखबरी मिल सकती है।

पिछले साल का शानदार प्रदर्शन और टॉपर

नतीजों के इंतजार के बीच पिछले साल की यादें ताजा करना भी जरूरी है ताकि बच्चों का हौसला बना रहे। 2025 में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया था। 10वीं का पासिंग प्रतिशत 90.77% रहा था, जबकि 12वीं में 88.20% बच्चों ने बाजी मारी थी। 10वीं क्लास में जतिन जोशी और कमल चौहान ने टॉप करके पूरे राज्य में अपना डंका बजाया था, वहीं 12वीं में अनुष्का राणा ने पहला मुकाम हासिल किया था। सबसे खास बात यह रही कि दोनों ही क्लास में लड़कियों ने लड़कों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया था। इस साल भी उम्मीद की जा रही है कि बच्चे पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

जब भी नतीजे घोषित होंगे, इंटरनेट पर एकदम से ट्रैफिक बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप बहुत ही आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

1. सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर आपको 'Class 10 Result 2026' या 'Class 12 Result 2026' का लिंक दिखाई देगा, अपनी क्लास के हिसाब से उस पर क्लिक करें।

3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर, जन्म तिथि या रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा।

4. डिटेल्स भरने के बाद 'सबमिट' बटन दबाएं।

5. पलक झपकते ही आपकी मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर होगी। इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।