UK Board 10th, 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, सिर्फ 1 क्लिक में करें चेक
Ubse.uk.gov.in, UK Board Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आज हाईस्कूल और इंटर परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10वीं 12वीं का रिजल्ट सिर्फ 1 क्लिक में करें चेक।

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आज हाईस्कूल और इंटर परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। UK Board Result 2026 Link जिन अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं।
10वीं 12वीं का रिजल्ट सिर्फ 1 क्लिक में करें चेक:
इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने परीक्षा रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर जैसी डिटेल्स भरना जरूरी होगा। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी गयी डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026
इस साल बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों की संख्या काफी उत्साहजनक रही है। हाईस्कूल (10वीं) में कुल 1,12,266 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इंटरमीडिएट (12वीं) में कुल 1,02,986 परीक्षार्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई। परीक्षाओं का आयोजन बहुत ही व्यवस्थित ढंग से किया गया था। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच संपन्न हुई थीं, जबकि मुख्य लिखित परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक चलीं। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे की एक ही पाली में आयोजित की गई थीं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे प्रदेश में 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से 156 केंद्रों को संवेदनशील और 6 को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया था।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट 2026 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन


