UK Board Result 2026 check result: बिना इन्टरनेट के उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट ऐसे सिर्फ एक SMS से करें चेक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UK Board 10th 12th Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आज 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

UK Board 10th 12th Result 2026

UBSE Uttrakhan Board 10th, 12th Result 2026 on uaresults SMS: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आज 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। UBSE UK Board Result 2026 Link जिन अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

परिणाम घोषित होने के ठीक पहले भारी ट्रैफिक और लाखों हिट्स के कारण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट तकनीकी रूप से ठप हो गई है। छात्र लगातार पेज रिफ्रेश कर रहे हैं, लेकिन वेबसाइट चल नहीं रही है। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो चिंता न करें। शिक्षा बोर्ड ने छात्रों की सहूलियत के लिए कई वैकल्पिक रास्ते खुले रखे हैं, जिनसे आप बिना किसी देरी के अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

SMS के जरिए उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट करें चेक

जिन छात्रों को ऑनलाइन रिजल्ट देखने में असुविधा हो रही है वो SMS के जरिये रिजल्ट चेक कर सकेत हैं। इसके लिए छात्रों को 5676750 नंबर पर UK 10 रोल नंबर या UK 12 टाइप करके भेजना होगा। कुछ समय बाद इनबॉक्स में रिजल्ट भेज दिया जाएगा।

UK Board 10वीं का रिजल्ट SMS से कैसे देखें?

स्टेप 1- छात्र अपने मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलें

स्टेप 2- टाइप करें UK10 <स्पेस> रोल नंबर

स्टेप 3- फिर इसे 5676750 नंबर पर भेजें

UK Board 12वीं का रिजल्ट SMS से कैसे देखें?

स्टेप 1- छात्र अपने मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलें

स्टेप 2- टाइप करें UK12 <स्पेस> रोल नंबर

स्टेप 3- फिर इसे 5676750 नंबर पर भेजें

कुछ समय इंतजार करें। इसके बाद आपके इनबॉक्स पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा। इससे आप आसानी से देख सकते हैं।

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिना इन्टरनेट के उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट ऐसे सिर्फ एक SMS से करें चेक