सरकारी बीमा कंपनी में 225 अफसरों की भर्ती, 1.10 लाख तक सैलरी, ग्रेजुएट करें आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान
share

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 225 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 28 सितंबर तक आवेदन की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है।

uiic recruitment 2026 225 administrative officer posts graduate salary 1 lakh 10 thousand apply online last date
सरकारी बीमा कंपनी में नौकरी

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक और सुनहरा मौका सामने आया है। भारत सरकार के अधीन काम करने वाली बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारी यानी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल-1) के पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कुल 225 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसमें जनरलिस्ट और हिंदी अधिकारी, दोनों ही श्रेणियों में मौके हैं। जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन कर चुके हैं और बीमा क्षेत्र में अफसर बनने का इरादा रखते हैं, उनके लिए यह भर्ती किसी सौगात से कम नहीं है।

कब है आवेदन की आखिरी तारीख

यूआईआईसी की ओर से जारी अधिसूचना 7 सितंबर 2026 को सामने आई थी, और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने के लिए 28 सितंबर 2026 तक का समय है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे, आवेदन का कोई भी दूसरा जरिया मान्य नहीं होगा, इसलिए अंतिम तारीख से पहले ही फॉर्म जमा कर लेना समझदारी होगी।

किस श्रेणी में कितने पद

कुल 225 पदों में से 200 पद जनरलिस्ट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के लिए रखे गए हैं, जबकि 25 पद हिंदी अधिकारी के लिए निर्धारित किए गए हैं। जनरलिस्ट श्रेणी में अनारक्षित वर्ग के लिए 68, ओबीसी के लिए 62, ईडब्ल्यूएस के लिए 22, अनुसूचित जाति के लिए 30 और अनुसूचित जनजाति के लिए 18 पद तय हैं। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। हिंदी अधिकारी पद के लिए अनारक्षित वर्ग में 11, ओबीसी में 7, ईडब्ल्यूएस में 2, एससी में 4 और एसटी वर्ग में 1 पद रखा गया है। खास बात यह है कि कोई भी उम्मीदवार सिर्फ एक ही श्रेणी में आवेदन कर सकता है, दोनों में एक साथ फॉर्म भरने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

योग्यता क्या है?

जनरलिस्ट पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना जरूरी है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत और एससी-एसटी-दिव्यांग वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। हिंदी अधिकारी पद के लिए हिंदी और अंग्रेजी विषयों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 30 जून 2026 तक 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए, यानी जन्मतिथि 30 जून 1996 से लेकर 30 जून 2005 के बीच की होनी अनिवार्य है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में एक हजार रुपये और जीएसटी अलग से जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को सिर्फ 250 रुपये सर्विस चार्ज के रूप में चुकाने होंगे। सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक पे 82,485 रुपये मिलेगी, जो समय के साथ बढ़ती जाएगी। महानगरों में तैनाती पर कुल सकल वेतन करीब 1 लाख 10 हजार रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकता है। इसके अलावा ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, पेंशन योजना जैसी अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

कैसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, जो सिर्फ क्वालीफाइंग प्रकृति की है। इसके बाद मुख्य परीक्षा होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार 22 अक्टूबर 2026 को होने की संभावना है, जबकि मुख्य परीक्षा 30 नवंबर 2026 को आयोजित की जा सकती है। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को आखिर में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की प्रोबेशन अवधि से भी गुजरना होगा, जिस दौरान बीमा संस्थान की लाइसेंशिएट परीक्षा पास करना भी अनिवार्य होगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सरकारी बीमा कंपनी में बनिए अफसर, 225 पदों पर है भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख करीब