UGC NET Result December 2025: UGC-NET दिसंबर 2025 रिजल्ट ugcnet.nta.nic.in पर जारी, 5,108 अभ्यर्थियों ने हासिल किया JRF
UGC-NET December 2025 Results: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2025 का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है।

UGC NET Result December 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2025 का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। बुधवार, 4 फरवरी 2026 को जारी इस परिणाम ने देश भर के लाखों शोधार्थियों और सहायक प्रोफेसर बनने की चाह रखने वाले युवाओं का इंतजार खत्म कर दिया है।
यह परीक्षा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 85 विभिन्न विषयों में आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा
यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। यह परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक कुल 6 दिनों तक चली। देश के 283 शहरों में बनाए गए 663 परीक्षा केंद्रों पर 11 शिफ्टों में इस विशाल परीक्षा को संपन्न कराया गया।
रजिस्ट्रेशन और भागीदारी के आंकड़े
इस वर्ष परीक्षा के लिए पंजीकरण और उपस्थिति के आंकड़ों में भारी उत्साह देखा गया:
कुल रजिस्टर्ड अभ्यर्थी: 9,93,702 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
लैंगिक भागीदारी: कुल आवेदकों में 58.91% महिलाएं (5,85,400), 41.08% पुरुष (4,08,245) और 57 थर्ड जेंडर अभ्यर्थी शामिल थे।
उपस्थिति: रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से कुल 7,35,614 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
परिणाम: कौन हुआ सफल?
एनटीए द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार, परीक्षा के परिणाम को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर: कुल 5,108 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और सहायक प्रोफेसर की पात्रता हासिल की है।
असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश: कुल 54,713 अभ्यर्थी सहायक प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्य पाए गए हैं।
केवल पीएचडी: 1,17,058 उम्मीदवारों ने केवल पीएचडी (Ph.D. only) के लिए अर्हता प्राप्त की है।
UGC NET Result 2025: यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 कैंडिडेट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद कैंडिडेट को होम पेज पर यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको लॉगिन डिटेल्स डालनी होगी।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए।
6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना न भूलें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


