हेल्थकेयर सेक्टर में पढ़ाई करने वालों दें ध्यान, यूजीसी ने बदले डिग्रियों के नियम, जनरल की जगह मिलेगी स्पेशलाइज्ड डिग्री

लाइव हिन्दुस्तान
share

यूजीसी ने 2026-27 से हेल्थकेयर डिग्रियों के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को जनरल डिग्री की जगह खास स्पेशलाइजेशन के साथ मास्टर्स डिग्री मिलेगी।

ugc new guidelines allied healthcare degrees mpt mot specialization 2026
हेल्थकेयर

देश के हेल्थकेयर एजुकेशन सिस्टम में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन यानी यूजीसी ने कई एलाइड और हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री संरचना में बदलाव को मंजूरी दे दी है। ये नया नियम शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा और इसकी वजह से मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी और मास्टर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी जैसे कोर्स करने वाले लाखों छात्रों की डिग्री का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। अब तक ये डिग्रियां जनरल तौर पर दी जाती थीं, लेकिन अब छात्रों को अपनी स्पेशलाइजेशन के हिसाब से अलग पहचान वाली डिग्री मिलेगी। यह बदलाव 27 अगस्त 2026 को भारत के राजपत्र यानी गजट ऑफ इंडिया में नोटिफाई किया गया है और इसे केंद्र सरकार की मंजूरी भी मिल चुकी है। दरअसल यह नोटिफिकेशन 2014 में जारी हुई यूजीसी की डिग्री विनिर्देशन अधिसूचना का पांचवां संशोधन है, जिसे यूजीसी एक्ट 1956 की धारा 22(3) के तहत जारी किया गया है।

M.OT में अब मिलेंगी आठ स्पेशलाइजेशन

नए ढांचे के मुताबिक, अब जो यूनिवर्सिटीज मास्टर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी यानी M.OT का कोर्स चलाती हैं उन्हें अपने प्रोग्राम को नए सिरे से तैयार करना होगा और तय की गई स्पेशलाइजेशन के आधार पर ही डिग्री देनी होगी। इसमें मस्कुलोस्केलेटल साइंसेज, पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटोलॉजी, न्यूरोसाइंसेज, मेंटल हेल्थ, कार्डियोवैस्कुलर एंड पल्मोनरी साइंसेज, रिहैबिलिटेशन, जेरियाट्रिक्स और हैंड ऑन्कोलॉजिकल साइंसेज जैसे विषय शामिल किए गए हैं। यह मास्टर स्तर का कोर्स होगा जिसकी न्यूनतम अवधि दो साल तय की गई है और इसमें दाखिले के लिए बैचलर डिग्री होना अनिवार्य होगा।

M.PT के छात्रों के लिए भी वही नियम

ठीक इसी तरह का बदलाव मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी यानी M.PT के लिए भी किया गया है। अब इस कोर्स को पढ़ाने वाली यूनिवर्सिटीज़ को भी अपने प्रोग्राम पुनर्गठित करने होंगे। नोटिफिकेशन में बताई गई M.PT की स्पेशलाइजेशन में मस्कुलोस्केलेटल साइंसेज़, न्यूरोसाइंसेज़, कार्डियोवैस्कुलर एंड पल्मोनरी साइंसेज, स्पोर्ट्स साइंसेज, पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटल साइंसेज, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी साइंसेज, ऑन्कोलॉजी साइंसेज और कम्युनिटी रिहैबिलिटेशन साइंसेज शामिल हैं। यहां भी बैचलर डिग्री के बाद कम से कम दो साल की पढ़ाई जरूरी होगी।

पुराने छात्रों की चिंता की कोई बात नहीं

अगर आप या आपका कोई परिचित पहले से M.PT या M.OT में दाखिला ले चुका है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह नया नियम उन छात्रों पर लागू नहीं होगा जिन्होंने 2026-27 से पहले इन कोर्सेज़ में एडमिशन लिया था। नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशंस यानी NCAHP की तरफ से भेजी गई जानकारी के अनुसार, ऐसे छात्रों को पुराने नियमों के तहत ही डिग्री दी जाएगी।

लिस्ट में जुड़े कई नए कोर्सेज

इस नोटिफिकेशन में सिर्फ फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी ही नहीं, बल्कि कई और डिग्रियों को भी जगह दी गई है। इनमें बैचलर और मास्टर ऑफ मेडिकल लैबोरेटरी साइंस, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, हेमेटोलॉजी एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, हिस्टोलॉजी एंड साइटोपैथोलॉजी जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा इमरजेंसी मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट यानी पैरामेडिक्स, एडवांस केयर पैरामेडिक्स, एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स भी इस लिस्ट का हिस्सा बनाए गए हैं। साथ ही न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स, साइकोलॉजी, मेडिकल एंड साइकियाट्रिक सोशल वर्क, मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी, रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी, मेडिकल फिजिक्स, फिजिशियन एसोसिएट्स, डायलिसिस थेरेपी और रेस्पिरेटरी टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स भी शामिल किए गए हैं।

हेल्थ इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट को भी मिली जगह

बदली हुई लिस्ट में हेल्थ इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स भी शामिल किए गए हैं, जिसमें बैचलर ऑफ साइंस इन हेल्थ इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट और मास्टर ऑफ साइंस इन हेल्थ इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट आते हैं। बैचलर डिग्री की न्यूनतम अवधि चार साल रखी गई है, जबकि मास्टर डिग्री दो साल में पूरी होगी। कुल मिलाकर, यूजीसी का यह पांचवां संशोधन नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशंस के दायरे में आने वाली डिग्रियों की सूची को अपडेट करता है, ताकि छात्रों को उनकी स्पेशलाइजेशन के मुताबिक स्पष्ट और पेशेवर पहचान वाली डिग्री मिल सके।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूजीसी ने बदले डिग्रियों के नियम, अब जनरल की जगह मिलेगी स्पेशलाइज्ड डिग्री