Hindi Newsकरियर न्यूज़UGC NET Result 2026 releasing soon at ugcnet.nta.nic.in how to download result when out
UGC NET Result 2026: यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 का इंतजार, इस तरह कर सकेंगे स्कोरकार्ड चेक

UGC NET Result 2026: यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 का इंतजार, इस तरह कर सकेंगे स्कोरकार्ड चेक

संक्षेप:

UGC NET 2026 Results: UGC-NET परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।

Feb 01, 2026 08:01 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UGC NET 2026 Results: UGC-NET परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। यूजीसी नेट रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर सबमिट करना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से लेकर 7 जनवरी 2026 तक किया गया। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई।

एनटीए ने 14 जनवरी 2026 को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की को जारी किया था। उम्मीदवारों के लिए 14 से 17 जनवरी 2026 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो खोली गई थी।

कट-ऑफ और फाइनल आंसर की

रिजल्ट के साथ ही एनटीए सभी 83 विषयों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ लिस्ट भी जारी करेगा। इसके साथ ही ‘फाइनल आंसर की’ भी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड में दी गई सभी जानकारियों जैसे—नाम, रोल नंबर, विषय का नाम और प्राप्त अंकों की गहनता से जांच कर लें।

उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के रिजल्ट को जारी कर सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेगुलर वेब को विजिट करते रहें।

UGC NET Result 2026: यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 कैंडिडेट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद कैंडिडेट को होम पेज पर यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉगिन डिटेल्स डालनी होगी।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

5. अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए।

6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना न भूलें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।