UGC NET 2026 Result Date: यूजीसी नेट रिजल्ट जल्द, ugcnet.nta.nic.in पर मिलेगा डाउनलोड लिंक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UGC NET June Results 2026 Date: एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा 2026 का रिजल्ट 84 विषयों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर इसी सप्ताह जारी करने जा रहा है। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

UGC NET June 2026 Result
यूजीसी नेट रिजल्ट 2026

UGC NET Result 2026 Dtae: देश भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जून 2026 सेशन की यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी करने जा रही है। एनटीए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यूजीसी नेट रिजल्ट इसी सप्ताह जारी क्या जाएगा। हालांकि, सटीक तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 84 विषयों के लिए रिजल्ट इसी सप्ताह 30 अगस्त 2026 से पहले कभी भी घोषित कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

84 विषयों का रिजल्ट होगा जारी, 3 विषयों की दोबारा होगी परीक्षा

एनटीए ने इस सेशन में कुल 87 विषयों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में परीक्षा आयोजित की थी, जो 22 जून से 30 जून 2026 तक चली थी। इसके बाद 16 अगस्त को 84 विषयों की प्रोविशनल आंसर की जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं।

हालांकि, तकनीकी खामियों और गड़बड़ियों की शिकायतों के चलते एनटीए ने तीन मुख्य विषयों—अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा को रद्द कर दिया था। इन तीन विषयों की पुनः परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यही कारण है कि एनटीए इस चरण में केवल 84 विषयों का रिजल्ट घोषित कर रहा है, जबकि बाकी 3 विषयों का रिजल्ट उनकी री-परीक्षा के बाद जारी होगा।

रिजल्ट के साथ जारी होगी फाइनल आंसर की और कट-ऑफ

रिजल्ट घोषित होने के साथ ही एनटीए आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार और श्रेणीवार फाइनल कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। छात्र फाइनल आंसर की के आधार पर अपने अंकों का सही मूल्यांकन भी देख सकेंगे।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:

  1. सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए "UGC NET June 2026 Scorecard / Result" के लिंक पर क्लिक करें।

3. नया पेज खुलने पर अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन (Security PIN/Captcha) दर्ज करें।

4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

5. अपने प्राप्तांक और क्वालिफाइंग स्टेटस (JRF / Assistant Professor / PhD) की जांच करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी निर्देशों का ही पालन करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UGC NET रिजल्ट जल्द, ugcnet.nta.nic.in पर मिलेगा डाउनलोड लिंक