यूजीसी नेट री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट री-एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड अंग्रेजी, कॉमर्स या सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

ugc net re exam admit card 2026 released at ugc net nta nic in download link
यूजीसी नेट री-एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड जारी

यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट री-एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड अंग्रेजी, कॉमर्स या सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है। री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर को आयोजित होगा। बता दें कि एनटीए ने फाइनल आंसर की जारी करने के बाद इन तीन विषयों की परीक्षा रद्द कर दी थी। स्पेलिंग मिस्टेक से लेकर तमाम तरह की शिकायतों के बाद ये फैसला लिया गया था। उम्मीदवारों को बता दें कि यूजीसी नेट री-एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाला लिंक अब एक्टिव हो गया है। ऐसे में वो अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

कब है एग्जाम

एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक यह पुनरीक्षा दो दिनों 9 सितंबर और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की जा रही है। अगर विषयवार समय की बात करें तो शेड्यूल कुछ इस प्रकार रहेगा-

अंग्रेजी: अंग्रेजी विषय का री-एग्जाम 9 सितंबर 2026 को पहली शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा।

कॉमर्स: कॉमर्स विषय का पेपर भी 9 सितंबर 2026 को ही होगा, लेकिन यह दूसरी शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक का समय तय किया गया है।

सोशियोलॉजी: सोशियोलॉजी विषय का री-टेस्ट 10 सितंबर 2026 को पहली शिफ्ट में लिया जाएगा। अभ्यर्थी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच अपना पेपर देंगे।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1. उम्मीदवार सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

2. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर आपको 'UGC NET Re-Admit Card 2026' या इससे संबंधित लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

3. फिर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।

4. यहां अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि सही-सही दर्ज करें।

5. अब मांगी गई अन्य जानकारी या सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

6. इसके बाद आपका यूजीसी नेट री-एग्जाम एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

7. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

क्यों रद्द कर दी गई थी परीक्षा

बता दें कि यह री-एग्जाम सभी अभ्यर्थियों के लिए नहीं है। एजेंसी केवल उन्हीं उम्मीदवारों को दोबारा मौका दे रही है, जिन्होंने पहले आयोजित हुई यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा में हिस्सा लिया था। दरअसल, पिछली परीक्षा के दौरान अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों में कई खामियां और तकनीकी गलतियां सामने आई थीं। छात्रों की तरफ से शिकायतें मिलने के बाद एनटीए ने मामले की समीक्षा की और गड़बड़ियों को स्वीकार करते हुए इन तीन विषयों का री-टेस्ट कराने का फैसला किया। यह पूरी परीक्षा ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूजीसी नेट री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड