UGC NET : यूजीसी नेट आवेदन के लिए आधार अनिवार्य नहीं, अंतिम तिथि कल, आगे कब क्या, अहम तिथियां

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

यूजीसी नेट जून 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यह जानकारी दी है।

UGC NET : यूजीसी नेट आवेदन के लिए आधार अनिवार्य नहीं, अंतिम तिथि कल, आगे कब क्या, अहम तिथियां

यूजीसी नेट जून 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यह जानकारी दी है। आधार के बिना कैसे आवेदन किया जाए, इसके लिए एनटीए ने एक गाइड भी जारी की है। एनटीए ने यह भी कहा है कि एक अभ्यर्थी केवल एक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक आवेदन करता है, तो केवल अंतिम आवेदन को ही मान्य माना जाएगा जबकि बाकी आवेदन स्वत: रद्द कर दिए जाएंगे। यूजीसी नेट के लिए कल 20 मई आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक व योग्य युवाओं ने आवेदन नहीं किया है, वे ugcnet.nta.ac.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो 22 मई 2026 से 24 मई 2026 तक खुली रहेगी। यूजीसी नेट परीक्षा 22 जून 2026 से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी

इस बार क्या नया- 85 नहीं 87 विषयों में होगी यूजीसी नेट परीक्षा

अब यूजीसी नेट की परीक्षा फॉरेस्ट्री और स्टैटिस्टिक्स में भी आयोजित होगी। यूजीसी ने यूजीसी नेट में मौजूदा विषयों की सूची में स्टैटिस्टिक्स और फॉरेस्ट्री को अतिरिक्त विषय के रूप में शामिल किया है। ये दोनों विषय जून 2026 यूजीसी नेट से उपलब्ध होंगे।

देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में एंट्रेंस के तौर पर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार जून व दिसंबर में किया जाता है। यूजीसी नेट परीक्षा में उम्मीदवारों को दो पेपर देने होते हैं। पेपर 1 में उम्मीदवारों से सामान्य योग्यता और शिक्षण अभिरुचि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और पेपर 2 में उम्मीदवारों से उनके द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।

- ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और तय एग्जामिनेशन फीस देकर सबमिट करें।

- कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके भविष्य के लिए रख लें।

- कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि फीस पेमेंट करने से पहले ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में भरी गई सभी डिटेल्स ध्यान से चेक कर लें क्योंकि बाद में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। कैंडिडेट द्वारा चुने गए नाम, पिता का नाम, माता का नाम, सोशल कैटेगरी, PwD स्टेटस, लिखने में दिक्कत का स्टेटस, स्क्राइब रिक्वायरमेंट स्टेटस, चुना गया सब्जेक्ट, और एग्जाम सिटी जैसी डिटेल्स पर ध्यान दें। कैंडिडेट्स को यह पक्का कर लेना चाहिए कि एप्लीकेशन को फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारी सही और पूरी हो।

क्यों होती है यूजीसी नेट परीक्षा

परीक्षा का मकसद तीन श्रेणियों में पात्रता देना है-

- जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति।

- असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और पीएचडी (Ph.D.) में प्रवेश।

- केवल पीएचडी (Ph.D.) में प्रवेश।

यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न

- परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

- अवधि: परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट (3 घंटे) होगी, जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।

- प्रश्न और अंक: पेपर I: 50 बहुविकल्पीय प्रश्न, 100 अंक (टीचिंग और रिसर्च एप्टीट्यूड, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस)।

पेपर II: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न, 200 अंक (उम्मीदवार द्वारा चुना गया विषय)।

मार्किंग स्कीम: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है

यूजीसी नेट जून 2026 सत्र की अहम तिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण: 29 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)।

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)।

आवेदन पत्र में सुधार : 22 मई 2026 से 24 मई 2026 तक।

परीक्षा शहर की सूचना: 10 जून 2026 तक।

एडमिट कार्ड डाउनलोड: 15 जून 2026 तक।

परीक्षा की तिथियां: 22 जून 2026 से 30 जून 2026 के बीच

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।