यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड; 13 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NTA ने 22 से 30 जून तक 87 विषयों में UGC-NET जून 2026 परीक्षा आयोजित की थी। तीनों विषयों को छोड़कर 84 विषयों का नेट रिजल्ट 29 अगस्त को जारी किया गया था।

UGC NET June 2026 re exam answer key released for 3 subjects how to download Objections windows open
यूजीसी नेट री-एग्जाम आंसर की जारी

अगर आप यूजीसी नेट जून 2026 के री-एग्जाम में शामिल थे, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने यूजीसी-नेट जून 2026 री-एग्जाम का प्रोविजनल आंसर -की जारी कर दिया है। बता दें कि एजेंसी ने यूजीसी नेट की अंग्रेजी, कॉमर्स या सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित कराई थी। इन परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार अपना प्रोविजनल आंसर-की एजेसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ऑब्जेक्शन विंडोज

साथ ही एजेंसी ने आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडोज भी खोल दी है। अगर उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर को चुनौती देनी हैं, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर 200 रुपये प्रति प्रश्न देकर आपत्ति दर्ज करा सकता है। बता दें कि अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों के लिए UGC-NET जून 2026 का री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

कैसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

ऑफिशयल नोटिफेशन के मुताबिक, कैंडिडेट्स केवल ऑनलाइन के जरिए ही आसंर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ईमेल, फैक्स या लेटर के माध्यम बिल्कुल भी दर्ज कराई आपत्तियां स्वीकर नहीं की जाएंगी। इसके अलावा एजेंसी ने ये भी कहा कि बिना निर्धारित शुल्क के भी आपत्तियां भी स्वीकार नहीं की जाएगी।

जानें आपत्ति दर्ज कराने का आसान तरीका

1. उम्मीदवार सबसे पहले UGC-NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

2. फिर होम पेज पर UGC NET जून 2026 प्रोविजनल आंसर-की/चैलेंज विंडो से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड जैसी मांगी गई जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।

4.अब उम्मीदवार अपना प्रोविजनल आंसर-की और रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स खोल सकते हैं।

5. इसके बाद उत्तरों की प्रोविजनल आंसर-की से सही से तुलना करें।

6. अब जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, उसे चुन लें।

7. हर प्रश्न पर आपत्ति के लिए 200 रुपये का शुल्क का ऑनलाइन पेमेंट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करें।

8. अब सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।

9. अब कन्फर्मेशन पेज और पेमेंट की रसीद को डाउनलोड करके उसे सेव कर लें, ताकि भविष्य में काम आ सके।

कब तक दर्ज करा सकते आपत्ति

अगर कोई उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2026 के री-एग्जाम के लिए जारी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करना चाहता है, तो इसके लिए आखिरी तिथि 13 सितंबर निर्धारित की गई है। अगर इस तारीख के बाद आपत्ति दर्ज कराते हैं, तो उसे एजेंसी की तरफ से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

84 विषयों का रिजल्ट जारी

बता दें कि NTA ने 22 से 30 जून तक 87 विषयों में UGC-NET जून 2026 परीक्षा आयोजित की थी। तीनों विषयों को छोड़कर 84 विषयों का नेट रिजल्ट 29 अगस्त को जारी किया गया था। 6.07 लाख उम्मीदवारों में से 97,000 से ज्यादा उम्मीदवार PhD में एडमिशन के लिए और 4,000 से ज्यादा उम्मीदवार JRF के लिए क्वालिफाई हुए हैं। वहीं, अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों में कई खामियां और तकनीकी गलतियां सामने आई थीं। छात्रों की तरफ से शिकायतें मिलने के बाद एनटीए ने मामले की समीक्षा की और गड़बड़ियों को स्वीकार करते हुए इन तीन विषयों का री-टेस्ट कराने का फैसला किया। अब इसका प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड