UGC NET June 2026: 16 अगस्त को जारी होगी यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सभी उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे सिर्फ एजेंसी की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और ताजा अपडेट्स के लिए नियमित आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in देखते रहें।

ugc net june 2026 provisional answer key NTA Release august 16 download here direct link
यूजीसी नेट जून 2026 का आसंर की कैसे करें डाउनलोड

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 14 अगस्त को बताया कि यूजीसी नेट 2026 की अंतरिम यानी प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त को जारी की जाएगी। एनटीए ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

बताया गया कि यूजीसी नेट के साथ सीएसआईआर-नेट, आईसीएआर एआईईईए (पीजी) और एआईसीई (पीएचडी) 2026 की आंसर-की भी 16 को ही जारी होंगी। सभी उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे सिर्फ एजेंसी की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और ताजा अपडेट्स के लिए नियमित आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in देखते रहें।

कब हुआ था एग्जाम

गौरतलब है कि यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा एनटीए ने कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में 22 जून से 30 जून के बीच आयोजित की थी। हालांकि परीक्षा के पहले ही दिन एक सेंटर पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा प्रभावित हो गई थी, जिसके चलते बाद में 5 जुलाई को दोबारा परीक्षा यानी रीटेस्ट कराया गया। इस परीक्षा के लिए देश भर से करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 7.5 लाख परीक्षार्थी विभिन्न विषयों की परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा पूरी होने के बाद से ही सभी छात्र बेसब्री से अपने प्रश्न पत्र और रिकॉर्ड किए गए जवाबों का मिलान करने के लिए आधिकारिक आंसर-की का इंतजार कर रहे थे, जो अब 16 अगस्त को खत्म हो जाएगा।

क्या है प्रोविजनल आंसर की?

बता दें कि परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है। इसमें उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाता है। अगर उम्मीदवारों को किसी सवाल के उत्तर में कोई गलती लगती है, तो वे सही सबूत और दस्तावेजों के साथ उसे चुनौती दे सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये प्रति सवाल की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी, जो कि नॉन-रिफंडेबल होगी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और इसी आधार पर रिजल्ट आएगा।

आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी बेहद आसानी से इसे चेक कर सकते हैं:

1. सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर "UGC NET June 2026 Provisional Answer Key Challenge" लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि/पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉगिन करें।

4. स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की दिखाई देगी।

5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़16 अगस्त को जारी होगी यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड