UGC NET 2026: यूजीसी-नेट के 3 विषयों की परीक्षा दोबारा कराएगा NTA, प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी के बाद लिया फैसला

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UGC NET Re-Exam 2026: एनटीए जून में आयोजित UGC-NET 2026 के तीन विषयों—अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा दोबारा कराएगा। प्रश्नपत्रों में गलतियों की शिकायत के बाद एनटीए ने यह निर्णय लिया है।

UGC NET June 2026 Re-Exam
यूजीसी-नेट के तीन विषयों की परीक्षा दोबारा होगी

UGC NET Re-Exam 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को जून में आयोजित यूजीसी-नेट 2026 के तीन विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा की। एनटीए ने इन विषयों के प्रश्नपत्रों में कमियों की शिकायत मिलने के बाद यह फैसला लिया है।

22 से 30 जून के बीच हुई थी 87 विषयों की परीक्षा

एनटीए ने देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 22 जून से 30 जून 2026 के बीच कुल 87 विषयों में यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। यह परीक्षा देश भर के डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर पद की पात्रता और पीएचडी (Ph.D.) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद, अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों के प्रश्नपत्रों में कई गलतियों, गलत विकल्पों और भाषा संबंधी कमियों को लेकर अभ्यर्थियों ने भारी विरोध दर्ज कराया था और एनटीए से शिकायतें की थीं।

84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी

इससे पहले दिन में, एनटीए ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दी। हालांकि, अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के परीक्षार्थियों के लिए कोई आंसर-की जारी नहीं की गई थी, जिससे यह संकेत मिल गया था कि इन तीन विषयों पर एनटीए अलग से कदम उठाने जा रहा है।

बाद में एनटीए ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि शिकायतों का संज्ञान लेते हुए और छात्रों के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से इन तीनों विषयों की परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है।

गलत उत्तर पर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन आपत्ति

NTA प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के साथ ही अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी प्रदान किया है। प्रत्येक प्रश्न को चैलेंज करने के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए NTA ने 16 से 18 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) समय दिया है।

छात्रों के लिए आगे की राह

एनटीए के इस फैसले से अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के हजारों अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को बेहतर करने का एक और अवसर मिलेगा। एनटीए जल्द ही इन तीनों विषयों की पुनः परीक्षा की नई तिथियों, शेड्यूल और नए एडमिट कार्ड जारी करने से संबंधित जानकारी अपने आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर साझा करेगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UGC NET के 3 विषयों की परीक्षा फिर होगी, गड़बड़ी के बाद NTA का फैसला