UGC NET June 2026 Exam City OUT, Link: यूजीसी नेट एग्जाम सिटी ugcnet.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड लिंक
UGC NET June 2026 city intimation slip Link: एनटीए ने UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। छात्र ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET June 2026 city intimation slip Direct Link: देश भर के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने और पीएचडी (PhD) प्रोग्राम में दाखिला लेने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 10 जून 2026 को यूजीसी नेट (UGC-NET) जून 2026 परीक्षा के लिए 'एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अब बिना किसी देरी के जोसा और एनटीए के आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी परीक्षा के शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
22 से 30 जून के बीच कंप्यूटर आधारित होगी परीक्षा
एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर 22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 29 जून और 30 जून 2026 को कई तारीखों में किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 87 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
कैंडिडेट्स ध्यान दें: यह एडमिट कार्ड नहीं है!
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी नोटिस में साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार इस सिटी इंटिमेशन स्लिप को अपना फाइनल एडमिट कार्ड समझने की गलती न करें। यह केवल एक एडवांस सिटी स्लिप है, जो अभ्यर्थियों को यह बताने के लिए जारी की जाती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है। इसके जरिए दूर-दराज के छात्र समय रहते अपने आने-जाने और ठहरने का इंतजाम एडवांस में कर सकते हैं। परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए वास्तविक एडमिट कार्ड बाद में, यानी 15 जून 2026 तक अलग से जारी किया जाएगा।
कोई दिक्कत आने पर तुरंत करें इस हेल्पलाइन पर संपर्क
एनटीए के महानिदेशक कार्यालय, ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट, नई दिल्ली की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यदि किसी उम्मीदवार को वेबसाइट से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कोई तकनीकी परेशानी या दिक्कत आती है, तो वह एनटीए की आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकता है। इसके अलावा छात्र अपनी शिकायत या समस्या को ईमेल आईडी ugcnet@nta.ac.in पर लिखकर भी भेज सकते हैं, जहां उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।
वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें अपनी सिटी स्लिप (आसान स्टेप्स):
स्टेप 1: सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे 'UGC NET June 2026 Exam City Intimation Slip' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, वहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्म तिथि) दर्ज करें।
स्टेप 4: सबमिट बटन दबाते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें और आगे के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


