Hindi Newsकरियर न्यूज़UGC NET Exam dates : December UGC NET Subject Wise Exam Schedule datesheet time table admit card exam city date
UGC NET Exam dates : यूजीसी नेट के 85 विषयों की परीक्षा तिथियां जारी, जानें कब तक आएगी एग्जाम सिटी

UGC NET Exam dates : यूजीसी नेट के 85 विषयों की परीक्षा तिथियां जारी, जानें कब तक आएगी एग्जाम सिटी

संक्षेप:

UGC NET 2025 December Paper wise Exam dates : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा के विषयवार पेपरों की तिथियां जारी कर दी है। यूजीसी नेट परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 के बीच दो-दो शिफ्टों में सीबीटी मोड में आयोजित होगी।

Dec 18, 2025 07:36 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

UGC NET 2025 December Paper wise Exam dates : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा के विषयवार पेपरों की तिथियां जारी कर दी है। यूजीसी नेट परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 के बीच दो-दो शिफ्टों में सीबीटी मोड में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। कुल 85 विषयों में यूजीसी नेट परीक्षा होगी। परीक्षार्थी ugcnet.nta.nic.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कब आएगी एग्जाम सिटी ( UGC NET Exam City )

एनटीए ने कहा है कि एग्जाम सिटी की डिटेल्स परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। ए़डमिट कार्ड कितने दिन पहले आएंगे, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

क्या है यूजीसी नेट परीक्षा

देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में एंट्रेंस के तौर पर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। यूजीसी नेट परीक्षा में उम्मीदवारों को दो पेपर देने होते हैं। पेपर 1 में उम्मीदवारों से सामान्य योग्यता और शिक्षण अभिरुचि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और पेपर 2 में उम्मीदवारों से उनके द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं।

दोनों पेपरों के लिए सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 40 फीसदी तथा आरक्षित वर्ग के लिए 35 फीसदी है।

UGC NET December 2025 Subject wise Exam dates Direct Link

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 / जनवरी 2026 का पेपर-वाइज (विषय-वार) परीक्षा कार्यक्रम

प्रथम शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे – 12:00 बजे

द्वितीय शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे – 6:00 बजे

यूजीसी नेट डेटशीट 2025

31 दिसंबर 2025

शिफ्ट-I (9:00–12:00)

लॉ (058), सोशल वर्क (010), तेलुगु (027), पर्यटन प्रशासन और प्रबंधन (093), स्पेनिश (040), प्राकृत (091), कश्मीरी (084), कोंकणी (085), समाजशास्त्र (005)

02 जनवरी 2026

शिफ्ट-I (9:00–12:00)

कंप्यूटर साइंस एवं एप्लिकेशन्स

लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान

उर्दू

फॉरेंसिक साइंस

बंगाली

अरबी

बोडो

मानवाधिकार एवं कर्तव्य

शिफ्ट-II (3:00–6:00)

वाणिज्य

संस्कृत

संतालि

क्रिमिनोलॉजी

समाजशास्त्र

मनोविज्ञान

दर्शनशास्त्र

ओड़िया

योग

पंजाबी

सामाजिक चिकित्सा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य

महिला अध्ययन

03 जनवरी 2026

शिफ्ट-I (9:00–12:00)

वाणिज्य (008), संस्कृत (025), संथाली (095), अपराध विज्ञान (068), पॉलिटिक्स (इंटरनेशनल रिलेशन/ इंटरनेशनल स्टडीज डिफेंस )

आपदा प्रबंधन

संग्रहालय विज्ञान एवं संरक्षण

शिफ्ट-II (3:00–6:00)

भूगोल (080), शिक्षा (009), लोक साहित्य (071), मैथिली (018), भारतीय संस्कृति, पर्सियन, धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन (062)

ये भी पढ़ें:क्या पेन पेपर मोड में होंगे JEE , CUET, संसदीय समिति ने क्या क्या की सिफारिशें

05 जनवरी 2026

शिफ्ट-I (9:00–12:00)

इंग्लिश, संस्कृत पारंपरिक विषय, एंथ्रोपोलॉजी, एडल्ट एजुकेशन, फ्रेंच, डोगरी, रशियन, चाइनीज

शिफ्ट-II (3:00–6:00)

इतिहास, विजुअल आर्ट , असमिया, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा/साहित्य, पुरातत्व, गुजराती, राजस्थानी

07 जनवरी 2026

शिफ्ट-I (9:00–12:00)

राजनीति विज्ञान, रक्षा और सामरिक अध्ययन (011), अरब संस्कृति और इस्लामी अध्ययन (049), हिंदू अध्ययन (102), नेपाली (034), तुलनात्मक साहित्य (072), जापानी (045), सिंधी (101)

शिफ्ट-II (3:00–6:00)

हिंदी (020), तमिल (026), जनसंचार और पत्रकारिता (063), कन्नड़ (021), मलयालम (022), मणिपुरी (035), भारतीय ज्ञान प्रणाली (103), जर्मन (044)

7 जनवरी

शिफ्ट-I (9:00–12:00)

अर्थशास्त्र (001), प्रबंधन (017), लोक प्रशासन (014), जनसंख्या अध्ययन (015), भाषाविज्ञान (031), बौद्ध, जैन, गांधीवादी और शांति अध्ययन (060), आयुर्वेद जीव विज्ञान (105), पाली

शिफ्ट-II (3:00–6:00)

पर्यावरण विज्ञान, गृह विज्ञान (012), शारीरिक शिक्षा (047), श्रम कल्याण (055), इलेक्ट्रॉनिक्स विज्ञान (088), संगीत (016), मराठी (038), परफॉर्मिंग आर्ट (नृत्य/नाटक/थिएटर) (065)

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।