
UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 करेक्शन विंडो कल होगी ओपन, इन डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार
संक्षेप: UGC NET December 2025 Correction Window: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आवेदन फॉर्म में सुधार/एडिट के लिए करेक्शन विंडो को कल 10 नवंबर 2025 को ओपन किया जाएगा। आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
UGC NET December 2025 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कल 10 नवंबर 2025 को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आवेदन फॉर्म में सुधार/एडिट के लिए करेक्शन विंडो को ओपन कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आवेदन फॉर्म भरा है और वे अपने आवेदन फॉर्म में करेक्शन करना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों के लिए UGC NET DECEMBER 2025 करेक्शन विंडो कल 10 नवंबर 2025 से लेकर 12 नवंबर 2025 रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार को सिर्फ एक बार ही फॉर्म में करेक्शन का मौका मिलेगा। एक बार करेक्शन फॉर्म सबमिट होने के बाद फॉर्म फ्रीज हो जाएगा, उम्मीदवार दूसरी बार फॉर्म में करेक्शन नहीं कर पाएंगे।
UGC NET DECEMBER 2025 Correction Window: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में कैसे सुधार करें-
1. सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए 'UGC NET DECEMBER 2025 Correction Window' लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
4. इसके बाद आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कीजिए।
5. इसके बाद आप करेक्शन फीस को जमा कीजिए।
6. इसके बाद आप सबमिट कर दीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
UGC-NET, भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है (i) 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप का अवॉर्ड और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति', (ii) 'सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और Ph.D में एडमिशन (iii) Ph.D में एडमिशन।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 85 विषयों के लिए UGC-NET दिसंबर 2025 आयोजित करेगी।
उम्मीदवार किन जानकारियों को बदल सकते हैं-
1. जन्मतिथि
2. कैटेगरी
3. पिता का नाम
4. माता का नाम
उम्मीदवार किन जानकारियों को नहीं बदल सकते हैं-
1. उम्मीदवार का नाम
2. जेंडर
3. फोटो और सिग्नेचर
4. मोबाइल नंबर
5. ईमेल एड्रेस
6. स्थायी और अस्थायी पता
7. एग्जाम सिटी (परीक्षा शहर)





