Hindi Newsकरियर न्यूज़UGC NET December 2025 Admit Card to be out soon at xatonline.in, how to download hall ticket when release
UGC NET December 2025 Admit Card: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड का इंतजार, जानें हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका

UGC NET December 2025 Admit Card: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड का इंतजार, जानें हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका

संक्षेप:

UGC NET Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी जारी कर सकता है। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाली है।

Dec 23, 2025 05:04 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UGC NET December 2025 Admit Card: कॉलेज और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण समय आ गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा की तारीख और शेड्यूल

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाली है। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'UGC NET December 2025 Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

4. स्क्रीन पर प्रदर्शित सुरक्षा पिन (Security Pin) दर्ज करके सबमिट करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) और एक पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

क्या है यूजीसी नेट परीक्षा?

यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। यह भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' की पात्रता और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' के लिए उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करती है। यह परीक्षा 83 से अधिक विषयों में आयोजित की जाती है और इसमें दो पेपर होते हैं, जिन्हें हल करने के लिए कुल तीन घंटे का समय दिया जाता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड के संबंध में किसी भी फर्जी जानकारी से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। किसी भी तकनीकी सहायता के लिए एनटीए की हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे छात्रों के लिए यह समय बेहद कीमती है, और एडमिट कार्ड जारी होने से उन्हें अपने यात्रा प्रबंधन में सुविधा होगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।