UGC NET Dec 2025 Answer Key: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की जारी, 5 विषयों के नतीजे जल्द?

Apr 05, 2026 01:00 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

UGC NET Dec 2025 Answer Key: एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। यह बदलाव दिल्ली हाई कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद किया गया है।

UGC NET Dec 2025 Answer Key: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की जारी, 5 विषयों के नतीजे जल्द?

UGC NET December Session 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2025 सत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। यह बदलाव दिल्ली हाई कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद किया गया है। कोर्ट के इस आदेश से उन हजारों छात्रों को बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से उत्तरों में गड़बड़ी को लेकर संघर्ष कर रहे थे।

यह रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की सभी विषयों के लिए नहीं, बल्कि मुख्य रूप से इतिहास, अर्थशास्त्र, शिक्षा, कॉमर्स और हिंदी के लिए जारी की गई है। इन पांचों विषयों के रिवाइज्ड रिजल्ट अब किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जा सकते हैं।

UGC NET Revised Final Answer Key 2025 Direct Link

इतिहास विषय से शुरू हुआ था विवाद

पूरे विवाद की शुरूआत 'इतिहास' विषय के पेपर से हुई थी, जिसे लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखा गया था। दिसंबर सेशन में इतिहास की परीक्षा में लगभग 60,777 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनके परिणाम 4 फरवरी को घोषित किए गए थे। रिजल्ट आने के बाद छात्रों ने आरोप लगाया था कि कम से कम 9 सवालों के उत्तर गलत मार्क किए गए हैं।

हैरानी की बात यह थी कि छात्रों द्वारा पुख्ता सबूतों के साथ आपत्तियां दर्ज कराने के बावजूद, 4 फरवरी को जारी फाइनल आंसर-की में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और मामला अंत में अदालत तक पहुंच गया। अब रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की में NTA ने इतिहास विषय के 4 सवालों को हटा दिया है, जबकि 3 सवालों के दो सही उत्तर माने गए हैं।

कॉमर्स और अन्य विषयों में भी बदलाव

कॉमर्स विषय, जिसकी परीक्षा 3 जनवरी को पहली पाली में आयोजित की गई थी, उसमें भी बड़े सुधार किए गए हैं। रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की के अनुसार कॉमर्स विषय में 3 सवालों को हटा दिया गया है। 1 सवाल ऐसा है जिसके अब दो सही उत्तर स्वीकार किए गए हैं।

सवालों को 'ड्रॉप' किए जाने का मतलब यह है कि उन सवालों के अंक उन सभी अभ्यर्थियों को मिलेंगे जिन्होंने उस शिफ्ट में परीक्षा दी थी। इससे मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

हाई कोर्ट का हस्तक्षेप और छात्रों की जीत

छात्रों का आरोप था कि NTA और उसके एक्सपर्ट के पैनल ने गंभीर गलतियों को नजरअंदाज किया, जिससे कई योग्य उम्मीदवार जेआरएफ (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता से वंचित रह गए थे। दिल्ली हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद एजेंसी को अपनी गलती सुधारनी पड़ी। यह फैसला पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ी जीत माना जा रहा है।

अब आगे क्या?

रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अब इन पांच विषयों के रिवाइज्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। उम्मीदवार अपना नया स्कोरकार्ड देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.ac.in पर नजर बनाए रखें। परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने नए छात्र पात्रता लिस्ट में जगह बना पाए हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।