Hindi Newsकरियर न्यूज़UGC NET Answer Key December 2025 to be out soon at ugcnet.nta.nic.in, know how to download when release
UGC NET Answer Key December 2025: यूजीसी नेट 2025 आंसर-की का ugcnet.nta.nic.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

UGC NET Answer Key December 2025: यूजीसी नेट 2025 आंसर-की का ugcnet.nta.nic.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

संक्षेप:

UGC NET Answer Key December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब आंसर-की का इंतजार है। यूजीसी नेट आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।

Jan 08, 2026 04:16 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UGC NET December 2025 Answer Key: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2025 का आयोजन पूरा हो चुका है। यूजीसी नेट की अंतिम परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी 2026 को किया गया था। UGC-NET दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब आंसर-की का इंतजार है। अभ्यर्थी यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से लेकर 7 जनवरी 2026 तक किया गया। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई।

क्या है यूजीसी नेट परीक्षा?

यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। यह भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' की पात्रता और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' के लिए उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करती है। यह परीक्षा 83 से अधिक विषयों में आयोजित की जाती है और इसमें दो पेपर होते हैं, जिन्हें हल करने के लिए कुल तीन घंटे का समय दिया जाता है।

आंसर-की पर आपत्ति दर्ज

उम्मीदवारों को बता दें कि UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की आंसर-की के साथ ऑब्जेक्शन विंडों भी ओपन होगी। अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए नॉन- रिफंडेबल फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

UGC NET December 2025 Answer Key: उम्मीदवार UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की आंसर-की कैसे चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक UGC NET दिसंबर परीक्षा आंसर-की 2025 पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।

6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।

7. अब आप UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।