UGC NET Answer Key 2026 Date: यूजीसी नेट आंसर-की का इंतजार, ugcnet.nta.nic.in पर मिलेगा Link

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UGC NET Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और छात्रों की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने वाली है।

UGC NET Answer Key 2026

UGC NET June 2026 Answer Key Date: यूनिवर्सिटीज में प्रोफेसर बनने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट (UGC NET) जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने जा रही है। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकें।

जून में आयोजित हुई थी परीक्षा, रिस्पॉन्स शीट भी होगी साथ जारी

NTA द्वारा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया गया था। एजेंसी आंसर की के साथ-साथ उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा के दौरान मार्क की गई उनकी ‘रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट’ और प्रश्न पत्र भी जारी करेगी। इससे छात्र आधिकारिक सही उत्तरों के साथ अपने दिए गए जवाबों का मिलान आसानी से कर सकेंगे।

क्या है यूजीसी नेट परीक्षा?

यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। यह भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' की पात्रता और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' के लिए उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करती है। यह परीक्षा 87 विषयों में आयोजित की जाती है और इसमें दो पेपर होते हैं, जिन्हें हल करने के लिए कुल तीन घंटे का समय दिया जाता है।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए मिलेगा मौका

उम्मीदवारों को बता दें कि UGC NET जून 2026 परीक्षा की आंसर की के साथ ऑब्जेक्शन विंडों भी ओपन होगी। अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए नॉन- रिफंडेबल फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

UGC NET June 2026 Answer Key: उम्मीदवार UGC NET जून 2026 परीक्षा की आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक "UGC NET June 2026 Provisional Answer Key Challenge" पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।

6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।

7. अब आप UGC NET जून 2026 परीक्षा की आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।