
UGC NET December 2025 Answer Key OUT: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आंसर-की जारी, 17 जनवरी तक दर्ज करें आपत्ति
UGC NET Answer Key December 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट आंसर-की 2025 को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है।
NTA UGC NET December 2025 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट आंसर-की 2025 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। एनटीए ने आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी जारी किया है। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 14 जनवरी 2026 से लेकर 17 जनवरी 2026 तक ओपन रहेगी।
UGC NET December 2025 Answer Key Direct Link
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से लेकर 7 जनवरी 2026 तक किया गया। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई।
क्या है यूजीसी नेट परीक्षा?
यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। यह भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' की पात्रता और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' के लिए उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करती है। यह परीक्षा 83 से अधिक विषयों में आयोजित की जाती है और इसमें दो पेपर होते हैं, जिन्हें हल करने के लिए कुल तीन घंटे का समय दिया जाता है।
आंसर-की पर आपत्ति दर्ज
उम्मीदवारों को बता दें कि UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की आंसर-की के साथ ऑब्जेक्शन विंडों भी ओपन कर दी गई है। अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए नॉन- रिफंडेबल फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।
UGC NET December 2025 Answer Key: उम्मीदवार UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की आंसर-की कैसे चेक कर सकते हैं-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक UGC NET दिसंबर परीक्षा आंसर-की 2025 पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।
6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।
7. अब आप UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Prachiदिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।
और पढ़ें



