UGC NET 2026 Admit Card: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 जल्द, यहां मिलेगा डाउनलोड लिंक?

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UGC NET June Admit Card 2026 date: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले हैं। यह परीक्षा 22 से 30 जून तक कंप्यूटर आधारित मोड में दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। 

UGC NET 2026 Admit Card: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 जल्द, यहां मिलेगा डाउनलोड लिंक?

UGC NET June 2026 Admit Card date: देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने और पीएचडी (PhD) प्रोग्राम में दाखिले की राह देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट जून 2026 सेशन के लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड जारी करने जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एनटीए के आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले छात्रों की सहूलियत के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है।

क्या है परीक्षा की तारीखें और शिफ्ट का समय?

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा हर दिन दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को उनके एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग का समय और उनकी शिफ्ट की जानकारी मिल जाएगी।

क्या है यूजीसी नेट परीक्षा?

यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। यह भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' की पात्रता और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' के लिए उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करती है। यह परीक्षा 87 विषयों में आयोजित की जाती है और इसमें दो पेपर होते हैं, जिन्हें हल करने के लिए कुल तीन घंटे का समय दिया जाता है।

यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'UGC NET June 2026 Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

4. स्क्रीन पर प्रदर्शित सुरक्षा पिन (Security Pin) दर्ज करके सबमिट करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) और एक पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।