UGC NET 2026: पहली बार में ही क्लियर होगा UGC NET और JRF! बस आज से अपनाएं ये 10 स्मार्ट टिप्स

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UGC NET Preparation Tips: यूजीसी नेट और जेआरएफ को पहले ही प्रयास में पास करने के लिए क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं कि यूजीसी नेट एग्जाम पास करने के लिए सबसे बेहतरीन और अचूक 10 रणनीतियां कौन-सी हैं। 

UGC NET 2026 Preparation Guide

UGC NET | NET Exam Tips in Hindi: देश के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और रिसर्च के क्षेत्र में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने का सपना हर पोस्ट ग्रेजुएट छात्र का होता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा को देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। बहुत से छात्र सालों-साल इसकी तैयारी में लगा देते हैं, फिर भी सफलता हाथ नहीं लगती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही स्ट्रैटिजी, अनुशासन और स्मार्ट वर्क के साथ इस परीक्षा को पहले ही प्रयास में न सिर्फ पास किया जा सकता है, बल्कि जेआरएफ(JRF) भी निकाला जा सकता है? आइए जानते हैं उन 10 टिप्स के बारे में जो आपकी तैयारी को रॉकेट जैसी रफ्तार देंगे।

तैयारी की शुरुआत: सिलेबस को समझें और टाइम टेबल बनाएं

यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है— सिलेबस को पूरी तरह समझना। परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले पेपर-1 (जनरल पेपर) और पेपर-2 (आपका मुख्य विषय) दोनों के सिलेबस को बारीकी से पढ़े। जब तक आपको यह पता नहीं होगा कि क्या पढ़ना है और क्या छोड़ना है, तब तक आपकी मेहनत बेकार रहेगी।

दूसरा कदम है एक बेहतरीन टाइम-टेबल बनाना। एक ऐसा शेड्यूल तैयार करें जिसका आप रोजाना बिना चूके फॉलो कर सकें। टाइम टेबल बनाते समय ध्यान रखें कि दोनों पेपर्स को उनकी कठिनता के स्तर के हिसाब से पूरा समय मिले। हर दिन कम से कम 6 से 8 घंटे की पढ़ाई पहली बार में नेट निकालने के लिए जरूरी मानी जाती है।

रिसोर्सेज का सही चुनाव और नोट्स बनाने की कला

अक्सर छात्र एक ही विषय के लिए दर्जनों किताबें खरीद लेते हैं, जिससे केवल कन्फ्यूजन होता है। तीसरा मंत्र यही है कि स्टडी मटेरियल का चयन बहुत सीमित और बेहतरीन रखें। अच्छी किताबों और विश्वसनीय ऑनलाइन सोर्सेज पर ही भरोसा करें।

चौथा नियम कहता है कि पढ़ाई के साथ-साथ अपने खुद के नोट्स जरूर बनाएं। जब आप किसी कॉन्सेप्ट को पढ़कर उसे अपने शब्दों में लिखते हैं, तो वह आपके दिमाग में छप जाता है। ये नोट्स शोर्ट, साफ और की-वर्ड्स पर आधारित होने चाहिए, जो परीक्षा के आखिरी दिनों में आपके रिवीजन में बहुत काम आएंगे।

मॉक टेस्ट, पिछले सालों के पेपर्स और टाइम मैनेजमेंट

UGC NET एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, इसलिए केवल थ्योरी पढ़ना काफी नहीं है। पांचवां और सबसे जरूरी पड़ाव है पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों (PYQs) को हल करना। पिछले 5 से 10 सालों के पेपर्स को हल करने से आपको प्रश्नों के बदलते पैटर्न, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और उनके वेटेज का सटीक अंदाजा हो जाता है।

छठा नियम है नियमित मॉक टेस्ट देना। हफ्ते में कम से कम दो मॉक टेस्ट जरूर दें और परीक्षा जैसे माहौल में बैठकर दें। सातवां बिंदु इसी से जुड़ा है— टाइम मैनेजमेंट। मॉक टेस्ट देने से आपको यह समझ आएगा कि 3 घंटे के सीमित समय में दोनों पेपर्स के प्रश्नों को कैसे करना है। यह आपकी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों को बेहतर बनाएगा। इसके जरिए आप अपनी गलतियों को भी सुधार सकते हैं।

कमजोरियों की पहचान, लगातार रिवीजन और सकारात्मक सोच

आठवां कदम है अपनी गलतियों और कमजोरियों का विश्लेषण करना। मॉक टेस्ट देने के बाद यह देखें कि आपके किस यूनिट में नंबर कम आ रहे हैं और उन कमजोर टॉपिक्स पर दोबारा मेहनत करें।

नौवां और सफलता का सबसे बड़ा आधार स्तंभ होता है— लगातार रिवीजन। नया पढ़ने के चक्कर में पुराने पढ़े हुए को न भूलें। हर हफ्ते के अंत में पूरे सप्ताह पढ़ी गई चीजों को रिवाइज करने के लिए एक दिन जरूर रखें।

दसवां और आखिरी मंत्र है सकारात्मक सोच और धैर्य बनाए रखना। परीक्षा का प्रेशर होना स्वाभाविक है, लेकिन खुद पर भरोसा रखें। सेहतमंद खाना खाएं, पर्याप्त नींद लें और खुद को स्ट्रेस से दूर रखें। यदि आप इन 10 नियमों को अपने लाइफ स्टाइल का हिस्सा बना लेते हैं, तो पहले ही प्रयास में आपके नाम के आगे 'JRF क्वालिफाइड' लिखने से कोई नहीं रोक सकता।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।