UGC NET 2026 Answer Key: यूजीसी नेट 2026 आंसर-की का इंतजार, ugcnet.nta.nic.in पर कर सकेंगे डाउनलोड
UGC NET Answer Key Dtae 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी करने वाली है। छात्र ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

UGC NET Answer Key 2026 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) बहुत जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट (UGC NET) जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने की तैयारी में है। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा देने के बाद अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र अब इस आंसर-की और अपनी रिस्पॉन्स शीट के जरिए अपने अंकों का एक अनुमान लगा सकेंगे।
9 लाख से अधिक छात्रों को है इंतजार
इस साल यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा में देश भर से लगभग 9 लाख रजिस्टर्ड उम्मीदवारों ने भाग लिया था. यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 तक किया गया था। अब सभी पालियों की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं, इसलिए एनटीए आंसर-की जारी करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहा है।
गलत उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का भी मिलेगा मौका
उम्मीदवारों को बता दें कि UGC NET जून 2026 परीक्षा की आंसर की के साथ ऑब्जेक्शन विंडों भी ओपन होगी। अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए नॉन- रिफंडेबल फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।
क्या है यूजीसी नेट परीक्षा?
यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। यह भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' की पात्रता और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' के लिए उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करती है। यह परीक्षा 87 विषयों में आयोजित की जाती है और इसमें दो पेपर होते हैं, जिन्हें हल करने के लिए कुल तीन घंटे का समय दिया जाता है।
UGC NET June 2026 Answer Key: उम्मीदवार UGC NET जून 2026 परीक्षा की आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक "UGC NET June 2026 Provisional Answer Key Challenge" पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।
6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।
7. अब आप UGC NET जून 2026 परीक्षा की आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


