UGC NET 2026 Answer Key: यूजीसी नेट 2026 आंसर-की ugcnet.nta.nic.in पर जल्द, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
UGC NET Answer Key Dtae 2026: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी होने वाली है। छात्र इसे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

UGC NET Answer Key 2026 Dtae: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET June 2026) में शामिल हुए देश भर के लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने जा रही है। जो भी छात्र जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए इस परीक्षा में बैठे थे, वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
आंसर-की के साथ जारी होगी OMR रिस्पॉन्स शीट
एनटीए प्रोविजनल आंसर-की के साथ-साथ उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा में मार्क की गई OMR रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगा। इसके जरिए छात्र परीक्षा में अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का मिलान बोर्ड की आंसर-की से कर सकते हैं और रिजल्ट घोषित होने से पहले ही अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
गलत उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका
बोर्ड द्वारा जारी की जाने वाली यह आंसर-की पूरी तरह प्रोविजनल होगी। यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि एनटीए द्वारा जारी किया गया कोई उत्तर गलत है, तो उन्हें उस पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का पूरा मौका दिया जाएगा। इसके लिए प्रति प्रश्न एक निश्चित फीस 200 रुपये का भुगतान करना होगा, जो नॉन-रिफंडेबल होती है।
आपत्तियों के लिए विंडो बंद होने के बाद, विषय विशेषज्ञों की एक समिति सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर-की में सुधार किया जाएगा। इसके बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
कैसे डाउनलोड करें UGC NET June 2026 Answer Key?
आंसर-की जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर "UGC NET June 2026 Answer Key / Challenge Link" के विकल्प पर क्लिक करें।
3. नए पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
4. अब आपके सामने आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
5. इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नई और सटीक अपडेट के लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


