UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट 2026 आंसर-की जल्द, ugcnet.nta.nic.in पर मिलेगा डाउनलोड लिंक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UGC NET Answer Key Dtae 2026: NTA जल्द ही यूजीसी नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट ugcnet.nta.nic.in पर जारी करेगा। किसी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए शुल्क देना होगा।

UGC NET Answer Key Dtae 2026:
यूजीसी नेट आंसर-की 2026

NTA UGC NET June 2026 Answer Key Date: देश भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने तथा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) बहुत जल्द यूजीसी नेट जून 2026 (UGC NET June 2026) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट जारी करने जा रही है। आंसर-की जारी होते ही परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।

22 जून से 5 जुलाई के बीच आयोजित हुई थी परीक्षा

इस वर्ष यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा का आयोजन 22 जून से लेकर 30 जून 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया था। इसके अलावा कुछ विशेष केंद्रों के लिए पुनः परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को कराया गया था। इस परीक्षा के लिए देश भर से करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 7.5 लाख परीक्षार्थी विभिन्न विषयों की परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा पूरी होने के बाद से ही सभी छात्र बेसब्री से अपने प्रश्न पत्र और रिकॉर्ड किए गए जवाबों का मिलान करने के लिए आधिकारिक आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं।

गलत उत्तर पर दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति

NTA प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के साथ ही अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी प्रदान करेगा। यदि किसी परीक्षार्थी को लगता है कि NTA द्वारा जारी की गई आंसर-की में किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वे ऑनलाइन माध्यम से उस पर अपनी चुनौती दे सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न को चैलेंज करने के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए NTA आमतौर पर 2 से 3 दिनों का समय देता है। प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा की जाएगी। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो आंसर-की में बदलाव किया जाएगा और उसी के आधार पर फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

यूजीसी नेट आंसर-की कैसे डाउनलोड करें

आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी बेहद आसानी से इसे चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर "UGC NET June 2026 Provisional Answer Key Challenge" लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि/पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉगिन करें।

4. स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की दिखाई देगी।

5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UGC NET 2026 आंसर-की जल्द, ugcnet.nta.nic.in पर मिलेगा डाउनलोड लिंक