JOBS: ग्रेजुएट युवाओं के लिए यूको बैंक में निकली भर्ती, 530 अप्रेंटिस पदों पर 29 अक्टूबर तक करें अप्लाई

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

यूको बैंक ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए 530 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 29 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UCO Bank Apprentice Recruitment
यूको बैंक ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली अप्रेंटिस भर्ती

UCO Bank Apprentice Online Form 2026: अगर आप ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और बैंकिंग क्षेत्र में अपना शानदार करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खुशखबरी सामने आई है। यूको बैंक ने देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक में काम करने का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने और स्टाइपेंड पाने का यह युवाओं के पास एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। यूको बैंक में 532 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है।

कौन कर सकता है आवेदन? पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता

यूको बैंक की इस अप्रेंटिस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास ये योग्यताएं होना जरूरी है-

शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स आदि) में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी होनी चाहिए।

आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों जैसे SC, ST, OBC और PWD उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

स्थानीय भाषा का ज्ञान: उम्मीदवार को उस राज्य या क्षेत्र की स्थानीय भाषा बोलनी, पढ़नी और लिखनी आनी चाहिए जहां के लिए वह आवेदन कर रहा है।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन उनकी ग्रेजुएशन के अंकों, योग्यता और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को 800 रुपये + जीएसटी आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के महिला/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 600 रुपये + जीएसटी आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये + जीएसटी शुल्क लागू रहेगा।

ट्रेनिंग अवधि व स्टाइपेंड: चयनित अप्रेंटिस को 1 वर्ष की अवधि के लिए ट्रेनिंग पर रखा जाएगा, जिसके दौरान बैंक द्वारा प्रतिमाह तय 16650 रुपये स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

आसान स्टेप्स से ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म भरें:

  1. यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाएं या NATS/NAPS पोर्टल पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर दिए गए Recruitment / Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. "Engagement of Apprentices" लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
  4. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और आवश्यक दस्तावेज (फोटो व सिग्नेचर) अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिट बटन दबाकर फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

29 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तिथि है, इसलिए समय रहते अपना फॉर्म सबमिट करें और बैंकिंग क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूको बैंक में 530 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका