
UCO Bank Apprentice Recruitment 2025: ग्रैजुएट युवा यूको बैंक में 532 अप्रेंटिस पदों के लिए अभी करें अप्लाई,लास्ट डेट कल
UCO Bank Apprentice Recruitment 2025: यूको बैंक की ओर से कल 30 अक्टूबर, 2025 को अप्रेंटिस के 532 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट www.uco.bank.in पर जाना होगा
UCO Bank Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: अगर आपका सपना भी बैंक में नौकरी करने का है तो आपके लिए बैंक में नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका आ गया है। यूको बैंक की ओर से कल 30 अक्टूबर, 2025 को 532 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी फौरन आधिकारिक वेबसाइट www.uco.bank.in पर जाकर अप्लाई करें। आवेदन करने की प्रक्रिया कल 30 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को nats.education.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। पोर्टल पर जिन भी कैंडिडेट की 100 फीसदी पूरी प्रोफाईल होगी, वे ही आवेदन करने के लिए योग्य होंगे।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पूरे देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उम्मीदवारों की 532 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें 229 पद जनरल कैटेगरी के हैं। ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 132 पद, एससी के लिए 98 पद, एसटी के लिए 45 पद, EWS के लिए 28 पदों को आरक्षित किया गया है।
योग्यता-
1. उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल तक होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 अक्टूबर, 1997 से पहले और 1 अक्टूबर, 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
2. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
3. इसके अलावा जिस भी उम्मीदवार का nats.education.gov.in वेबसाइट पर 100 फीसदी पूरी प्रोफाईल होगी, वे ही आवेदन करने के लिए योग्य होंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को जरूर चेक करें।
स्टाईपैंड-
उम्मीदवारों को अप्रेंटसशिप के दौरान हर महीने 15 हजार रुपये का स्टाईपैंड दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क-
एससी/एसटी कैटेगरी शुल्क-निशुल्क
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी शुल्क- 800 रुपये + जीएसटी
दिव्यांगजन- 400 रुपये + जीएसटी





