UK Board Result 2026 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट सबसे पहले यहां कर सकेंगे चेक

UK Board Result 2026 Live Updates : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। लाइव हिन्दुस्तान पर भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UK Board Result 2026 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट सबसे पहले यहां कर सकेंगे चेक

UK Board Result 2026 Live

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

UK Board Result 2026 Live Updates , ubse.uk.gov.in , uaresults.nic.in : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। इस साल लाखों छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इस बार बोर्ड ने एक नई सुविधा शुरू की है। अब विद्यार्थी अपने-अपने स्कूल में जाकर भी परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने जानकारी दी कि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल सती की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया जाएगा।

खास बात यह है कि 25 अप्रैल को ही साल 2026 की सुधार परीक्षा (द्वितीय) का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार सभी स्कूलों को अलग-अलग पोर्टल और पासवर्ड दिए गए हैं, जिससे स्कूल परिसर में ही छात्रों को उनका रिजल्ट उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके साथ ही बोर्ड की वेबसाइट पर भी सुबह 10 बजे परिणाम अपलोड कर दिया जाएगा। यूके बोर्ड रिजल्ट को लेकर पल पल की जानकारी के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

UK Board Result 2026 live : यूं चेक कर सकेंगे उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद इन स्टेप्स में चेक करें रिजल्ट-

  • स्टेप 1. सबसे पहले uaresults.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2. 10वीं के विद्यार्थी हाईस्कूल रिजल्ट और 12वीं के विद्यार्थी इंटर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. रिजल्ट पेज खुलने पर अपना अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • स्टेप 4. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

UBSE UK Board Result 2026 Live: लाइव हिन्दुस्तान पर उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट ऐसे चेक करें

UBSE UK Board Result 2026 Live: लाइव हिन्दुस्तान पर उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट ऐसे चेक करें

लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट www.livehindustan.com पर जाएं।

पेज पर उपलब्ध https://www.livehindustan.com/career/results/ लिंक पर क्लिक करें।

अब बोर्ड रिजल्ट पेज पर क्लिक करें जहां

उत्तराखंड बोर्ड 10, 12 का रिजल्ट का लिंक

एक्टिव होगा ।

कक्षा 10 या कक्षा 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

रिजल्ट देखें और पेज डाउनलोड करें।

इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Share

UK Board Result 2026 Live: कल खत्म होगा उत्तराखंड बोर्ड के 2.15 लाख विद्यार्थियों का इंतजार

UK Board Result 2026 Live: कल उत्तराखंड बोर्ड के 2.15 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होगा। कक्षा 10वीं में 1,12,266 और कक्षा 12वीं में 1,02,986 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड ने उत्तराखंड राज्य भर में फैले 1,261 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित कीं।

Share

UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा कब से कब तक हुई थी

UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चलीं। 2.16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 10वीं 12वीं की परीक्षा दी थी। अब 2 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार है जो कि कल सुबह 10 बजे खत्म होगा। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकेंगे

Share

UBSE UK Board 10th Result 2026 Live: उत्तराखंड यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट पिछले साल कैसा रहा था

UK Board Result 2026 Live : पिछले साल UBSE उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 90.77 फीसदी रहा था। परीक्षा में शामिल हुए 1,09,859 छात्रों में से 99,725 छात्रों ने परीक्षा पास की थी। इस साल 1.12 लाख से ज्यादा कक्षा 10वीं के छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

Share

UK Board Result 2026 Live: यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट पिछले साल कैसा रहा था

UK Board Result 2026 Live : पिछले साल UBSE उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 83.23 फीसदी रहा था। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 86.20 फीसदी था, जबकि लड़कों का 80.10 फीसदी रहा था। उत्तराखंड की लड़कियों ने बोर्ड परीक्षाओं में लगातार लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। देखना होगा कि लड़कियां इस साल भी अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को बरकरार रख पाती हैं या नहीं।

Share

UK Board Result 2026 Live : कौन करेगा 10वीं-12वीं रिजल्ट का ऐलान, कैसे देखेंगे छात्र नतीजे

UK Board Result 2026 Live : यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का ऐलान राज्य बोर्ड द्वारा आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि सही और समय पर जानकारी मिल सके।

Share

UK Board Result 2026 Live : इन आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें 10वीं-12वीं का रिजल्ट

UK Board Result 2026 Live : इन आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें 10वीं-12वीं का रिजल्ट

यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। छात्र ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे, जिसके बाद उनकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें, ताकि किसी भी तरह की गलत जानकारी से बचा जा सके।

Share

UK Board Result 2026 Live: पिछले दो सालों से अप्रैल में जारी हो रहा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

UK Board Result 2026 Live: पिछले दो सालों से अप्रैल में ही उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर रहा है। इस बार भी 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: मार्कशीट में क्या-क्या डिटेल्स होंगी? यहां जानें पूरी जानकारी

UK Board Result 2026 Live Updates: यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट में छात्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक और पास या फेल की स्थिति शामिल होगी।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट में दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से जांच लें, ताकि किसी भी तरह की गलती होने पर समय रहते उसे ठीक कराया जा सके।

Share

UK Board Result 2026 Live: सीएम मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना क्या है पता है आपको

सीएम मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन के तौर पर छात्रवृत्ति देते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर आपको दिक्कतें आ रही हैं, तो आप जिलेवार तारीखें देख सकते हैं।

Share

UK Board Result 2026 Live: पास होने के लिए जरूरी हैं इतने नंबर, जानें नियम

UK Board Result 2026 Live: यूके बोर्ड परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र किसी विषय में इस न्यूनतम सीमा से कम अंक लाता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा।

इसलिए छात्रों के लिए जरूरी है कि वे हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक सुनिश्चित करें, तभी उन्हें कुल मिलाकर सफल घोषित किया जाएगा।

Share

UK Board Result 2026 Live: 10वीं-12वीं का लिंक अभी एक्टिव नहीं, जल्द जारी होंगे नतीजे

UK Board Result 2026 Live: यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक अभी तक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव नहीं किया गया है। हालांकि बोर्ड जल्द ही परिणाम जारी करने की तैयारी में है और लिंक भी उसी समय उपलब्ध कराया जाएगा।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि लिंक एक्टिव होते ही तुरंत अपना रिजल्ट देख सकें।

Share

UK Board Result 2026 Live: रोल नंबर से ऐसे करें रिजल्ट चेक, आसान तरीका

UK Board Result 2026 Live: यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लॉगिन पेज खोलना होगा, जहां रोल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा। सही रोल नंबर डालने के बाद सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

Share

UK Board Result 2026 Live: SMS के जरिए ऐसे चेक करें UBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026

अगर आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं कर रही हो या आपके पास इंटरनेट उपलब्ध न हो, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल से नीचे दिए गए तरीके अपनाएं:

कक्षा 10वीं के लिए:

मैसेज टाइप करें: UK10 स्पेस अपना रोल नंबर

कक्षा 12वीं के लिए:

मैसेज टाइप करें: UK12 स्पेस अपना रोल नंबर

इसके बाद यह मैसेज 5676750 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में आपका रिजल्ट SMS के रूप में आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

Share

UK Board Result 2026 Live: DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें 10वीं-12वीं की मार्कशीट, आसान तरीका

UK Board Result 2026 Live: यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद छात्र DigiLocker के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें।

इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार डिटेल्स के जरिए लॉगिन करें। यदि आप नए यूजर हैं, तो पहले साइन अप प्रक्रिया पूरी करनी होगी। लॉगिन करने के बाद “Education” या “Issued Documents” सेक्शन में जाएं और “Uttarakhand Board of School Education” को चुनें।

अब कक्षा 10 या कक्षा 12 की 2026 मार्कशीट का विकल्प चुनें और अपना रोल नंबर या पासिंग ईयर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें। “Get Document” पर क्लिक करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Share

UK Board Result 2026 Live: 10वीं-12वीं का रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, आसान स्टेप्स जानें

यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आसानी से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।

होमपेज पर “UK Board Class 10 Result 2026” या “UK Board Class 12 Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि या रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी। सभी डिटेल्स सही तरीके से दर्ज करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।

Share

UK Board Result 2026 Live: यूके उत्तराखंड बोर्ड टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉपर्स लिस्ट में राज्य में टॉप करने वाले छात्रों का नाम, परीक्षा में प्राप्त कुल अंक और रैंक जैसी जानकारी शामिल होगी। बाद में इन्हें राज्य सरकार इनाम भी देगी।

Share

Uttarakhand Board UK Board Result 2026 Live: इस साल यूके बोर्ड परीक्षा में कितने छात्रों ने लिया भाग

Uttarakhand Board UK Board Result 2026 Live: इस साल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में लगभग 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। जिसमें कक्षा दसवीं के छात्रों की संख्या 1,12,266 और कक्षा बारहवीं के छात्रों की संख्या 1,02,986 थी।

Share

UBSE UK Board Result 2026 Live : शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे

UBSE UK Board Result 2026 Live : उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित करेगा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। इस बार छात्रों के लिए खास सुविधा यह है कि वे अपनी मार्कशीट डिजिलॉकर के माध्यम से भी तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। परिणाम जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Share

UBSE UK Board Result 2026 Live : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट ग्रेस मार्क्स नियम

UBSE UK Board Result 2026 Live : पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं, उनमें छात्रों को दोनों भागों में अलग-अलग पास होना जरूरी होता है। यदि कोई छात्र थोड़े अंतर से फेल होता है, तो उसे ग्रेस मार्क्स का लाभ दिया जा सकता है।

Share

UBSE UK Board Result 2026 Live : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट ग्रेस मार्क्स नियम

UBSE UK Board Result 2026 Live : पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं, उनमें छात्रों को दोनों भागों में अलग-अलग पास होना जरूरी होता है। यदि कोई छात्र थोड़े अंतर से फेल होता है, तो उसे ग्रेस मार्क्स का लाभ दिया जा सकता है।

Share

UK Board Result 2026 live : यूं चेक कर सकेंगे उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट

UK Board Result 2026 live : यूं चेक कर सकेंगे उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद इन स्टेप्स में चेक करें रिजल्ट-

- सबसे पहले uaresults.nic.in पर जाएं।

- 10वीं के विद्यार्थी हाईस्कूल रिजल्ट और 12वीं के विद्यार्थी इंटर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

Share

UBSE UK Board Result 2026 Live: लाइव हिन्दुस्तान पर उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट ऐसे चेक करें

UBSE UK Board Result 2026 Live: लाइव हिन्दुस्तान पर उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट ऐसे चेक करें

लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट www.livehindustan.com पर जाएं।

पेज पर उपलब्ध https://www.livehindustan.com/career/results/ लिंक पर क्लिक करें।

अब बोर्ड रिजल्ट पेज पर क्लिक करें जहां उत्तराखंड बोर्ड 10, 12 का रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा ।

कक्षा 10 या कक्षा 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

रिजल्ट देखें और पेज डाउनलोड करें।

इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरUK Board Result 2026 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट सबसे पहले यहां कर सकेंगे चेक