UBSE UK Board 10th, 12th Exam 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में अब पहचानपत्र लाना भी जरूरी

Feb 27, 2026 06:25 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, देहरादून
share

उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में अब परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ अनिवार्य रूप से वैध पहचानपत्र भी ले जाना होगा। बोर्ड सचिव ने गुरुवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए। हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र पर दो दिन पहले आठ छात्रों के स्थान पर दूसरे युवक परीक्षा दे रहे थे।

UBSE UK Board 10th, 12th Exam 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में अब पहचानपत्र लाना भी जरूरी

उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में अब परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ अनिवार्य रूप से वैध पहचानपत्र भी ले जाना होगा। बोर्ड सचिव ने गुरुवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए। हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र पर दो दिन पहले आठ छात्रों के स्थान पर दूसरे युवक परीक्षा दे रहे थे। इस गंभीर चूक के बाद उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने कड़ा कदम उठाया है। अब केवल प्रवेशपत्र के आधार पर केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्र-छात्राओं को वैध आईडी भी साथ ले जानी होगी। ताकि बोर्ड परीक्षा में फोटो बदलकर फर्जीवाड़ा न किया जा सके।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। यदि किसी भी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र या पहचान पर जरा भी संदेह होता है, तो आधार कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र से उसकी पुष्टि अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि पहचान स्पष्ट न होने की स्थिति में परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। इस व्यवस्था से परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहेगी और फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी।

उत्तराखंड हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 23 फरवरी 2026 से और उत्तराखंड इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का समापन 23 मार्च 2026 को होगा।

कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) डेटशीट 2026-

तिथि विषय

23 फरवरी 2026 हिंदुस्तानी संगीत / टाइपिंग

24 फरवरी 2026 हिंदी

27 फरवरी 2026 गणित

28 फरवरी 2026 गृह विज्ञान, उर्दू हिन्दुस्तानी संगीत - गायन, हिन्दुस्तानी संगीत (पर्कशन)

07 मार्च 2026 विज्ञान

09 मार्च 2026 पंजाबी, बांग्ला, अंग्रेजी

11 मार्च 2026 सामाजिक विज्ञान

12 मार्च 2026 उर्दू

14 मार्च 2026 अंग्रेजी

16 मार्च 2026 संस्कृत

17 मार्च 2026 रंजन कला, व्यावसायिक तत्व, खाता बही और लेखाशास्त्र, कृषि

18 मार्च 2026 सूचना प्रौद्योगिकी (IT) / अन्य क्षेत्रीय भाषाएं

23 मार्च 2026 हिन्दुस्तानी संगीत - गायन, हिन्दुस्तानी संगीत (पर्कशन)

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।