TS Inter Results 2026 OUT : तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें चेक, डाउनलोड मार्कशीट
TS Inter Results 2026: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने आज, 12 अप्रैल 2026 को इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है।

Tgbie.cgg.gov.in, TS Inter 1st 2nd Year Results 2026: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने आज, 12 अप्रैल 2026 को इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। सुबह 11:00 बजे एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बोर्ड ने नतीजों का एलान किया, जिसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया। TS Inter Results 2026 Live Updates
इस साल तेलंगाना इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल 9.97 लाख छात्र शामिल हुए थे। तेलंगाना इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष 2026 के परिणामों में कुल 4,89,123 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 3,23,807 छात्र पास हुए हैं। इस साल का कुल पास प्रतिशत 66.20% रहा। तेलंगाना इंटर सेकेंड ईयर का पास प्रतिशत 70.58% रहा। 3,58,490 छात्र पास हुए हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्सभारी ट्रैफिक को देखते हुए बोर्ड ने कई लिंक जारी किए हैं। छात्र नीचे दी गई वेबसाइटों पर अपना हॉल टिकट नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं:
tgbie.cgg.gov.in
results.cgg.gov.in
tgbienew.cgg.gov.in
कैसे डाउनलोड करें अपना मार्क मेमो? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
छात्र अपने मोबाइल या कंप्यूटर से इन सरल चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "IPE 2026 Results" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी श्रेणी (1st Year या 2nd Year) और स्ट्रीम (General या Vocational) का चुनाव करें।
- अपना हॉल टिकट नंबर (Hall Ticket Number) दर्ज करें।
- 'Get Result' बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
पासिंग क्राइटेरिया और ग्रेडिंग सिस्टम
तेलंगाना बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों) में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। बोर्ड ने अंकों के आधार पर ग्रेड भी आवंटित किए हैं:
A Grade: 75% से अधिक अंक
B Grade: 60% से 75% के बीच
C Grade: 50% से 60% के बीच
D Grade: 35% से 50% के बीच
सप्लीमेंट्री परीक्षा और री-वेरिफिकेशन
जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं, उनके लिए बोर्ड मई या जून 2026 में 'एडवांस सप्लीमेंट्री परीक्षा' का आयोजन करेगा। इसके आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही वेबसाइट पर शुरू होगी। इसके अतिरिक्त, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-काउंटिंग और री-वेरिफिकेशन के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


