TS Inter Results 2026 Check Result: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, यहां डाउनलोड करें मार्कशीट

Apr 12, 2026 11:31 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

TS Inter Results 2026: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) बोर्ड द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए इंटरमीडिएट प्रथम (1st Year) और द्वितीय वर्ष (2nd Year) के परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया गया है। 

TS Inter Results 2026 Check Result: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, यहां डाउनलोड करें मार्कशीट

Telangana TS Inter Results 2026, Tgbie.cgg.gov.in: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए इंटरमीडिएट प्रथम (1st Year) और द्वितीय वर्ष (2nd Year) के परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया गया है।। स साल तेलंगाना इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में लगभग 9 लाख छात्र शामिल हुए थे। TS Inter 1st 2nd Year Results 2026 Live Updates

Telangana TS Inter Results 2026 link

कब और कहां जारी होगा रिजल्ट?

बोर्ड सूत्रों की मानें तो नतीजे तेलंगाना के शिक्षा मंत्री द्वारा एक औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। परिणाम जारी होते ही छात्र अपनी मार्कशीट नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकेंगे:

tsbie.cgg.gov.in

results.cgg.gov.in

जैसे ही रिजल्ट लाइव होगा, वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की संभावना है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें और अपना हॉल टिकट नंबर तैयार रखें। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी https://www.livehindustan.com/career/results/telangana-board-result भी परिणाम चेक सकेंगे।

तेलंगाना बोर्ड इंटरमीडिएट (फर्स्ट ईयर) रिजल्ट 2026

तेलंगाना बोर्ड 12 वीं (सेकंड ईयर) 2026 का रिजल्ट 2026

रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

छात्र अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर "TS Inter 1st Year Result 2026" या "TS Inter 2nd Year Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना हॉल टिकट नंबर (Hall Ticket Number) दर्ज करें।

4. कैप्चा कोड भरें और 'Get Result' बटन पर क्लिक करें।

5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें विषयवार अंक और पासिंग स्टेटस होगा।

6. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सेव कर लें।

पासिंग मार्क्स और टॉपर्स की लिस्ट

तेलंगाना बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा आयोजित ‘सप्लीमेंट्री परीक्षा’ में बैठने का मौका दिया जाएगा।

परिणामों की घोषणा के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट, सबसे अधिक पास प्रतिशत वाले जिलों के नाम और लड़के-लड़कियों के प्रदर्शन के आंकड़े भी साझा करेगा। पिछले कुछ वर्षों के रुझानों को देखें तो लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा है, और इस बार भी ऐसी ही उम्मीद जताई जा रही है।

डिजिलॉकर पर भी मिलेगी मार्कशीट

छात्रों की सुविधा के लिए टीएसबीई (TSBIE) डिजिटल मार्कशीट भी जारी करेगा। छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट के जरिए भी अपनी मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। यह डिजिटल कॉपी कॉलेज में प्रवेश के समय पूरी तरह से मान्य होगी।

छात्रों के लिए जरूरी संदेश

परीक्षा परिणाम केवल आपकी कड़ी मेहनत का एक आंकलन है, यह आपके पूरे करियर का फैसला नहीं करता। यदि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक न हों, तो निराश न हों। बोर्ड द्वारा री-वैल्यूएशन और री-काउंटिंग की सुविधा भी दी जाएगी, जिसकी डिटेल्स रिजल्ट के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।