यूपी 11508 शिक्षक भर्ती में अवसर के लिए कोर्ट पहुंची किन्नर, मिलता है ओबीसी वर्ग का आरक्षण

लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, संजोग मिश्र
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश में 11508 सहायक अध्यापक भर्ती के आवेदन पोर्टल पर ट्रांसजेंडर का विकल्प नहीं होने के कारण बरेली की एक किन्नर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

Allahabad High Court
हाईकोर्ट

उत्तर प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 11508 सहायक अध्यापक भर्ती में अवसर दिए जाने की मांग को लेकर किन्नर ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बरेली की किन्नर की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होनी है। उक्त ट्रांसजेंडर का कहना है कि ऑनलाइन ओटीआर (एकल अवसरीय पंजीकरण) में तो महिला व पुरुष के अलावा ट्रांसजेंडर का विकल्प है लेकिन शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन के समय केवल महिला और पुरुष का विकल्प ही मिल रहा है।

इसके चलते वह अपने वर्ग में आवेदन नहीं कर पा रही है। दो किन्नरों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहुंचकर समस्या बताई थी लेकिन आवेदन के पोर्टल में संशोधन नहीं होने पर उनमें से एक ने हाईकोर्ट में याचिका कर दी है। इस मामले में चयन आयोग के पीआरओ डॉ. संजय कुमार सिंह का कहना है कि किन्नर के हाईकोर्ट में पहुंचने की जानकारी मिली है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार को पूरे हो गए और त्रुटि संशोधन के लिए 18 अक्तूबर तक पोर्टल खुला रहेगा।

किन्नरों को मिलता है ओबीसी वर्ग का आरक्षण

सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल 2014 को ट्रांसजेंडर को थर्ड जेंडर के रूप में मान्यता देते हुए शिक्षा एवं नौकरी में उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग का लाभ देने के निर्देश दिए थे। शीर्ष कोर्ट का कहना था कि शिक्षा व नौकरी में उन्हें पुरुष या महिला लिखने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। पूर्व में 2015 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती में ट्रांसजेंडर के लिए भी आवेदन का विकल्प दिया था। उस समय प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के लिए 47 और प्रवक्ता (पीजीटी) के 22 अभ्यर्थियों ने ट्रांसजेंडर कैटगरी में आवेदन किया था।

- संजोग मिश्र। प्रयागराज

Sanjog Kumar mishra

लेखक के बारे में

Sanjog Kumar mishra

शॉर्ट बायो: संजोग कुमार मिश्र पिछले 22 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में एजुकेशन और कॅरियर बीट का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
संजोग कुमार मिश्र भारतीय प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम है जिन्हें पत्रकारिता में 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में एजुकेशन और कॅरियर बीट का नेतृत्व कर रहे हैं। जुलाई 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने शिक्षा और कॅरियर की रिपोर्टिंग में खास पहचान बनाई है। विभिन्न भर्तियों पर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक चल रहे विवाद पर पैनी नजर रखते हैं और समय-समय पर उनसे जुड़ी खबरें भी लिखते हैं।


करियर का सफर (अंग्रेजी से हिंदी पत्रकारिता)
संजोग कुमार मिश्र ने अपने करियर की शुरुआत 11 जनवरी 2004 को हिंदुस्तान टाइम्स (अंग्रेजी दैनिक) वाराणसी में बतौर रिपोर्टर की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। अक्टूबर 2007 में अंग्रेजी पत्रकारिता छोड़कर दैनिक जागरण प्रयागराज संस्करण में जूनियर रिपोर्टर के रूप में हिन्दी अखबार में कॅरियर शुरू किया। जून 2008 से अप्रैल 2009 तक डीएलए एएम (अंग्रेजी दैनिक) आगरा संस्करण में स्टाफ रिपोर्टर रहे। अप्रैल 2009 से अप्रैल 2011 तक हिंदुस्तान (हिंदी दैनिक), वाराणसी में स्टाफ रिपोर्टर रहे और उसके बाद से प्रयागराज में सक्रिय हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से मास्टर इन जर्नलिज्म (2004–05) और बैचलर इन जर्नलिज्म (2003–04), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से बी. कॉम (ऑनर्स) (2001–02) और एक वर्षीय डिप्लोमा इन इंग्लिश (2000-01) में किया। जिस बीएचयू से पढ़ाई की वहीं से रिपोर्टिंग कॅरियर की शुरुआत की। पिछले 22 सालों से शिक्षा बीट की रिपोर्टिंग पर कमांड होने के साथ ही लीगल रिपोर्टिंग में भी रुचि रखते हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग में भी खासे सक्रिय रहे हैं और 2022 के विधानसभा व 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रयागराज में रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व किया।


रिपोर्टिंग और विजन
शिक्षा, कॅरियर और उत्तर प्रदेश की विभिन्न भर्तियों पर संजोग की गहरी समझ है। उन्होंने कई खबरें ब्रेक की हैं। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। संजोग का मानना है कि फ्री मीडिया के इस दौर में भी पाठकों का एक बड़ा वर्ग प्रिंट और उसके डिजिटल संस्करण के प्रति बड़ी उम्मीद से देख रहा है। प्रिंट मीडिया और उसके डिजिटल संस्करण की विश्वसनीयता पहले की अपेक्षा और बढ़ी है। पाठकों की इस अपेक्षा पर खरा बने रहना इनकी प्राथमिकता है।


विशेषज्ञता
शिक्षा, कॅरियर और शिक्षक भर्ती से जुड़े विषयों की जानकारी।
हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चल रहे भर्तियों के विवाद पर नजर।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की गहरी समझ।
प्रयागराज की राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी।
महाकुम्भ, कुम्भ और माघ मेला की रिपोर्टिंग का अनुभव।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़11508 शिक्षक भर्ती में अवसर के लिए कोर्ट पहुंची किन्नर