सरकारी महकमों में बंपर पेड इंटर्नशिप, NHAI और MeitY में मौका

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत सरकार के NHAI और MeitY विभागों में साल 2026 के लिए बेहतरीन पेड इंटर्नशिप के आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसमें चुने गए छात्रों को हर महीने 20 हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।

सरकारी महकमों में बंपर पेड इंटर्नशिप, NHAI और MeitY में मौका

पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ अगर जेब में दो पैसे आने लगें तो कॉलेज की जिंदगी का मजा ही दोगुना हो जाता है। अगर आप भी कॉलेज में हैं और अपने करियर को एक सॉलिड किकस्टार्ट देना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहद ही शानदार खबर है। भारत सरकार ने साल 2026 के लिए अपनी दो सबसे धांसू इंटर्नशिप के दरवाजे खोल दिए हैं। पहली है नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के साथ और दूसरी है मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) के NICSI प्रोजेक्ट के तहत इंटरशिफ ऑफर की जा रही है। ये दोनों ही पेड इंटर्नशिप हैं मतलब आपको काम सीखने के साथ-साथ अच्छा-खासा स्टाइपेंड भी मिलेगा। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

NHAI इंटर्नशिप 2026 के बारे में जानिए

देश की सड़कों और हाइवे का जाल बिछाने वाले NHAI ने नौजवानों के लिए एक बेहतरीन मौका निकाला है। अगर आप इंजीनियरिंग, आईटी, एआई (AI), मैनेजमेंट, कानून या कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे हैं, तो ये इंटर्नशिप आपके लिए ही बनी है। इसमें आपको किताबी ज्ञान से परे हटकर असली फील्ड का काम और देश के हाइवे डेवलपमेंट का सीधा तजुर्बा मिलेगा।

फायदे की बात करें तो, इसमें चुने गए छात्रों को पूरे दो महीने (मई से जुलाई 2026 तक) के लिए हर महीने 20,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। है ना कमाल की बात? इंटर्नशिप पूरी होने पर आपको एक सर्टिफिकेट भी थमाया जाएगा, जो आपके रेज्यूमे में चार चांद लगा देगा। अगर आप सोच रहे हैं कि अप्लाई कैसे करें? ये कोई रॉकेट साइंस नहीं है। NHAI के ऑफिशियल पोर्टल पर जाइए। अपना ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन कीजिए और फिर लॉग-इन करके अपना फॉर्म भर दीजिए। बस याद रखिएगा, अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2026 है।

MeitY-NICSI इंटर्नशिप में डिजिटल दुनिया में बढ़ाएगा कॉन्फिडेंस

अब बात करते हैं उन दिग्गजों की जो डिजिटल दुनिया में अपना सिक्का जमाना चाहते हैं। MeitY के तहत आने वाले NICSI ने भी अपनी इंटर्नशिप स्कीम का ऐलान कर दिया है। ये इंटर्नशिप पूरे छह महीने चलेगी। इसका सीधा सा मतलब है कि आपको सीखने और खुद को साबित करने का भरपूर वक्त मिलेगा। इसके लिए आपको 10 अप्रैल 2026 से पहले nicsi.nic.in/nicsi/internship पर जाकर दस्तक देनी होगी। आवेदन करने का तरीका बहुत ही सीधा है। वेबसाइट पर जाएं और अपना नाम, ईमेल, फोन नंबर, कॉलेज का नाम, डिग्री, सेमेस्टर और मार्क्स (CGPA) जैसी जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद आपके नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे डालकर आपका खाता एक्टिव हो जाएगा।

इसके बाद अपनी आईडी-पासवर्ड से लॉग-इन करें। इसके बाद अपनी एक बढ़िया सी फोटो, कॉलेज से मिला नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC), फॉरवर्डिंग लेटर और मार्कशीट अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें। ध्यान रहे जब आप जॉइन करने जाएंगे तो आपको अपने कॉलेज से असली NOC और फॉरवर्डिंग लेटर दिखाना ही होगा। आपका सिलेक्शन हुआ है या नहीं इसके बारे में आपको सीधे आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर लग जाएगा। NICSI की ये पेड इंटर्नशिप दो बैच में होती है पहली समर बैच (जुलाई से दिसंबर) और दूसरी विंटर बैच (जनवरी से जून)। सर्दियों वाले बैच के लिए रजिस्ट्रेशन अमूमन अक्टूबर से दिसंबर के बीच शुरू हो जाते हैं।

सरकारी इंटर्नशिप आखिर क्यों है जरूरी?

आज के गलाकाट कॉम्पिटिशन वाले दौर में सिर्फ डिग्री के दम पर मनचाही नौकरी पाना लोहे के चने चबाने जैसा हो गया है। कंपनियों को वो बंदे चाहिए जिन्हें असल जिंदगी में काम करना आता हो। ऐसे में अगर आपके बायोडेटा में भारत सरकार की इंटर्नशिप का ठप्पा लगा होगा तो इंटरव्यू लेने वाले की बाछें वैसे ही खिल जाएंगी। ये इंटर्नशिप न सिर्फ आपके काम करने के तरीके को मांजती हैं, बल्कि आपको बड़े सरकारी अधिकारियों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के साथ काम करने का मौका भी देती हैं। वहां बनाया गया नेटवर्क जिंदगी भर आपके काम आता है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।