Hindi Newsकरियर न्यूज़Top Business Schools 2026: Indian IIMs Shine in QS Global MBA Rankings for Asia
Top Business Schools in India 2026: टॉप बिजनेस स्कूल 2026, एशिया के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में चमके भारतीय IIMs

Top Business Schools in India 2026: टॉप बिजनेस स्कूल 2026, एशिया के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में चमके भारतीय IIMs

संक्षेप:

Top Business Schools in India 2025-26: कैट 2025 में 100 और 99 परसेंटाइल लाने वाले छात्रों के लिए NIRF और QS Global MBA Rankings 2026 (Asia) रैंकिंग्स एक गाइड की तरह काम करती हैं।

Dec 24, 2025 06:55 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Top Business Schools in India 2025-26: भारत में एमबीए (MBA) करना आज के दौर में करियर की सबसे ऊंची छलांग माना जाता है। CAT 2025 के रिजल्ट आने के बाद अब सभी की निगाहें देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट पर हैं। हाल ही में जारी NIRF और QS Global MBA Rankings 2026 (Asia) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत के कौन से बिजनेस स्कूल इस समय शिक्षा और प्लेसमेंट के मामले में सबसे आगे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

NIRF रैंकिंग: देश के भीतर कौन है नंबर-1?

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ (NIRF) रैंकिंग के अनुसार, इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद ने एक बार फिर अपना टॉप स्थान बरकरार रखा है। यह संस्थान अपनी मुश्किल चयन प्रक्रिया और बेहतरीन 'रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट' के लिए जाना जाता है।

इस लिस्ट में आईआईएम बैंगलोर ने दूसरा और आईआईएम कोझिकोड ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके बाद आईआईटी दिल्ली और आईआईएम कलकत्ता का नंबर आता है। एनआईआरएफ रैंकिंग मुख्य रूप से संसाधनों, रिसर्च और अंडरग्रैजुएट रिजल्ट जैसे कड़े मानकों पर आधारित होती है, जो इसे नेशनल लेवल पर सबसे विश्वसनीय मानती है।

ये भी पढ़ें:QS ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2026 टॉप 100 में 3 IIM ने बनाई जगह

QS Global MBA Rankings 2026 (Asia): ग्लोबल लेवल पर भारतीय संस्थान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, क्यूएस ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2026 (एशिया) में भारतीय संस्थानों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस रैंकिंग में आईआईएम बैंगलोर को एशिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में गिना गया है। वैश्विक रैंकिंग में रोजगार की क्षमता और उद्यमिता (Entrepreneurship) को विशेष महत्व दिया जाता है।

बैंगलोर के अलावा आईआईएम अहमदाबाद और आईआईएम कलकत्ता भी एशिया की टॉप लिस्ट में शामिल हैं। यह रैंकिंग दर्शाती है कि भारतीय मैनेजमेंट शिक्षा अब केवल देश तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानकों को भी कड़ी टक्कर दे रही है।

छात्रों के लिए क्या है खास?

कैट 2025 में 100 और 99 परसेंटाइल लाने वाले छात्रों के लिए ये रैंकिंग्स एक गाइड की तरह काम करती हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि यदि कोई छात्र ग्लोबल करियर या बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नेतृत्व की भूमिका चाहता है, तो उसे QS Rankings को प्राथमिकता देनी चाहिए। वहीं, भारत के भीतर कॉर्पोरेट जगत में मजबूत पकड़ बनाने के लिए NIRF की टॉप लिस्ट में शामिल कॉलेज सबसे बेहतर विकल्प हैं।

अब आईआईएम अपनी शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया शुरू करने वाले हैं, इन रैंकिंग्स के आधार पर छात्र अपने सपनों के कॉलेज का चुनाव बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।