Arts Career Options After 12th: 12वीं आर्ट्स के बाद करियर की नई उड़ान, इन 8 क्षेत्रों में है पैसा और पहचान

Feb 12, 2026 11:31 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Arts Career Options After 12th: ह्यूमैनिटीज के छात्र न केवल सरकारी सेवाओं में बल्कि कॉर्पोरेट और क्रिएटिव इंडस्ट्री में भी धूम मचा रहे हैं। आइए जानते हैं उन 8 बेहतरीन करियर विकल्पों के बारे में जिन्हें आप 12वीं के बाद चुन सकते हैं।

Arts Career Options After 12th: 12वीं आर्ट्स के बाद करियर की नई उड़ान, इन 8 क्षेत्रों में है पैसा और पहचान

Arts Career Options After 12th: अक्सर लोगों को लगता है कि 12वीं में आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज चुनने वाले छात्रों के पास करियर के सीमित विकल्प होते हैं। लेकिन आज का दौर बदल चुका है। आधुनिक समय में आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए ऐसे कई क्रिएटिव और अधिक सैलरी वाले करियर विकल्प मौजूद हैं, जो किसी भी अन्य स्ट्रीम से कम नहीं हैं।

ह्यूमैनिटीज के छात्र न केवल सरकारी सेवाओं में बल्कि कॉर्पोरेट और क्रिएटिव इंडस्ट्री में भी धूम मचा रहे हैं। आइए जानते हैं उन 8 बेहतरीन करियर विकल्पों के बारे में जिन्हें आप 12वीं के बाद चुन सकते हैं।

1. कानून (लॉ): न्याय की राह

अगर आपको तर्क-वितर्क (डिबेट) करना और समाज में न्याय दिलाना पसंद है, तो कानून का क्षेत्र आपके लिए सबसे अच्छा है। 12वीं के बाद आप 5 साल का इंटीग्रेटेड एलएलबी (जैसे BA LLB) कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए 'क्लैट' (CLAT) जैसी प्रवेश परीक्षाएं देनी होती हैं।

करियर: आप वकील, कानूनी सलाहकार या जज बन सकते हैं।

2. होटल मैनेजमेंट : हॉस्पिटैलिटी की दुनिया

यदि आपकी रुचि मैनेजमेंट और मेहमाननवाजी में है, तो आप होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं। यह क्षेत्र बहुत तेजी से बढ़ रहा है और इसमें देश-विदेश में काम करने के मौके मिलते हैं।

करियर: बड़े होटलों, क्रूज शिप और एयरलाइंस में मैनेजर के रूप में काम।

3. पत्रकारिता और जनसंचार (जनर्लिज्म एंड मास कम्युनिकेशन)

लिखने का शौक रखने वाले और बेबाक बोलने वाले छात्रों के लिए यह एक शानदार विकल्प है। इसमें आप मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा कर सकते हैं।

करियर: रिपोर्टर, एडिटर, एंकर या सोशल मीडिया एक्सपर्ट।

4. फैशन डिजाइनिंग

क्रिएटिविटी रखने वाले छात्रों के लिए फैशन डिजाइनिंग एक बेहतरीन फील्ड है। इसमें कपड़ों और एसेसरीज के नए ट्रेंड्स डिजाइन करना सिखाया जाता है।

करियर: फैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट या अपना खुद का बुटीक।

5. ग्राफिक्स डिजाइनिंग और एनिमेशन

आज के डिजिटल युग में ग्राफिक्स डिजाइनरों की मांग हर जगह है। एडवरटाएजमेंट से लेकर फिल्मों तक, हर जगह विजुअल आर्टिस्ट की जरूरत होती है।

करियर: गेम डिजाइनर, एनिमेटर या यूआई/यूएक्स (UI/UX) डिजाइनर।

6. साइकोलॉजी

मेंटल हेल्थ के प्रति बढ़ती जागरूकता ने साइकोलॉजिस्ट की मांग बढ़ा दी है। इसमें आप मानव व्यवहार और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली का अध्ययन करते हैं।

करियर: काउंसलर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट या कॉर्पोरेट ट्रेनर।

7. फाइन आर्ट्स

पेंटिंग, स्कल्पचर और फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले छात्र बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA) कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए है जो अपनी कला को ही अपना करियर बनाना चाहते हैं।

करियर: आर्ट डायरेक्टर, फोटोग्राफर या इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट।

8. सिविल सेवा

आर्ट्स के छात्रों की पहली पसंद अक्सर यूपीएससी (UPSC) या राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं होती हैं। ह्यूमैनिटीज के विषय (जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान) इस परीक्षा की तैयारी में बहुत मददगार होते हैं।

करियर: आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) या आईएफएस (IFS) अधिकारी।

निष्कर्ष: छात्रों को यह समझना चाहिए कि सफलता केवल स्ट्रीम पर नहीं, बल्कि आपकी मेहनत और सही चुनाव पर निर्भर करती है। अपनी रुचि को पहचानें और अपनी पसंद के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board 10th Result 2026 Live , RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।