Top 5 Course After 10th: 10वीं के बाद करें ये टॉप 5 शॉर्ट टर्म कोर्सेज, लाखों में होगी सैलरी

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Top 5 Career Options After 10th: अगर आप भी 10वीं के तुरंत बाद कोई कोर्स करके अच्छी सैलरी वाली जॉब पाना चाहते हैं तो हमनें आपके लिए टॉप 5 कोर्सेज को ढूँढा है जिन्हें आप 10वीं के बाद चुनकर बेहतर करियर बना सकते हैं।

Top 5 Course After 10th: 10वीं के बाद करें ये टॉप 5 शॉर्ट टर्म कोर्सेज, लाखों में होगी सैलरी

Top 5 Diploma courses After 10th: 10वीं बोर्ड रिजल्ट के बाद छात्रों को अपने लिए बेहतर करियर बनाने की चिंता परेशान करती रहती है। दसवीं के बाद आप अपने लिए जो भी कोर्स या स्ट्रीम चुनते हैं उस पर आपका पूरा भविष्य टिका होता है। अगर आप भी 10वीं के तुरंत बाद कोई कोर्स करके अच्छी सैलरी वाली जॉब पाना चाहते हैं तो हमनें आपके लिए टॉप 5 कोर्सेज को ढूँढा है जिन्हें आप 10वीं के बाद चुनकर बेहतर करियर बना सकते हैं।

1. आईटीआई (ITI) कोर्स

आईटीआई कोर्स में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, वायरमैन जैसे कोर्स शामिल हैं। आईटीआई कोर्सेज की अवधि 6 महीने से 2 साल तक होती है। कोर्स के बाद आप सरकारी और प्राइवेट दोनों में ही नौकरी कर सकते हैं। 10वीं के बाद आईटीआई डिप्लोमा अभ्यर्थियों को टॉप च्वाॅइस है।

2. कम्प्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा (DCA)

10वीं के बाद आप कम्प्यूटर एप्लीकेशन (DCA) कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स की अवधि 1 से 2 साल की है। इस कोर्स में आपको MS Office, Tally, Basic Programming, Internet tools के बारे में सीखेंगे। इस कोर्स के बाद आप कम्प्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, क्लर्क समेत अन्य नौकरियां प्राप्त कर सकते हैं।

3. होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स

10वीं के बाद डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट भी बहुत ही डिमांड वाला कोर्स रहा है। इस कोर्स में फूड प्रिपरेशन, हाउसकीपिंग, होटल फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट सीख सकते हैं। इसके बाद आप किसी होटल या रेस्टोरेंट में आसानी से नौकरी कर सकते हैं। इस कोर्स के बाद युवाओं को अच्छा सैलरी पैकेज मिलता है।

4. ग्राफिक डिजाइनिंग

इस कोर्स में आप कम्प्यूटर ग्राफिक्स, विजुअल आर्ट्स, लोगो डिजाइन और डिजाइन सॉफ्टवेयर स्किल्स सीख सकते हैं। इस कोर्स से आप अच्छी सैलरी कमा सकते हैं।

5. डिजिटल मार्केटिंग

इस कोर्स के जरिए आप डिजिटल मार्केटिंग टूल्स, सोशल मीडिया एडवर्टाइजिंग, ईमेल मार्केटिंग और अन्य ऑनलाइन मार्केटिंग आदि सीख सकते हैं। इस कोर्स की अवधि 3 महीने से 12 महीने तक हो सकती है। इस कोर्स के बाद युवाओं को अच्छा सैलरी पैकेज मिलता है।

इसके अलावा आप वेब डिजाइनिंग और डेवलपमेंट, लैंग्वेज लर्निंग, मल्टी मीडिया, हेल्थ वर्कर / नर्सिंग असिस्टेंट कोर्स, फैशन डिजाइनिंग, फोटोग्राफी से जुडे़ कोर्स कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।