Jobs Alert 2026: 12वीं के बाद होगी लाखों की कमाई, बिना कॉलेज डिग्री के बनाए शानदार करियर; खूब होगा पैसा
High Paying Jobs Without Degree: बिना कॉलेज डिग्री के भी आप कमर्शियल पायलट (सालाना ₹24 लाख सैलरी), फोटोग्राफर या वेडिंग प्लानर बनकर शानदार कमाई कर सकते हैं। आज के दौर में डिग्री से ज्यादा आपके हुनर की वैल्यू है।

Highest-Paying Jobs Without a College Degree: आज के समय में युवाओं की सोच बदल रही है कि केवल बड़ी कॉलेज डिग्री हासिल करके ही अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाई जा सकती है। भारतीय जॉब मार्केट में अब डिग्री से ज्यादा आपके हुनर स्किल्स और पैशन को अहमियत दी जा रही है। अगर आप 12वीं के बाद आगे कॉलेज की पढ़ाई नहीं करना चाहते, या किसी क्रिएटिव फील्ड में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, तो कई ऐसी नौकरी मौजूद हैं जहां आप शानदार कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं भारत के ऐसे ही 5 सबसे ज्यादा सैलरी वाले जॉब्स के बारे में, जिनके लिए किसी कॉलेज डिग्री की जरूरत नहीं होती।
1. कमर्शियल पायलट
अगर आपका सपना आसमान छूने का है और आपको घूमना पसंद है, तो कमर्शियल पायलट का करियर आपके लिए सबसे बेहतरीन है। पैसेंजर प्लेन या कार्गो विमान उड़ाने के लिए आपको किसी भारी-भरकम कॉलेज डिग्री की आवश्यकता नहीं होती। इसके लिए उम्मीदवार का केवल 12वीं (साइंस स्ट्रीम) पास होना जरूरी है। इसके बाद आपको नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा मान्यता प्राप्त फ्लाइंग स्कूल से ट्रेनिंग पूरी कर कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) हासिल करना होता है।
सालाना औसत सैलरी: लगभग 24,00,000 रुपये (शुरुआती सैलरी ₹12 लाख से लेकर अनुभव के साथ ₹40 लाख या उससे अधिक तक जा सकती है)।
2. ट्रैवल कंसलटेंट
जिन्हें नई-नई जगहों पर घूमना, वहां के होटलों, रूट और टूरिस्ट स्पॉट्स की गहरी समझ रखना पसंद है, वे ट्रैवल कंसलटेंट के रूप में एक बेहतरीन करियर बना सकते हैं। इनका मुख्य काम ग्राहकों के लिए बजट के अनुकूल पूरा ट्रैवल प्लान, टिकट बुकिंग और होटल रिजर्वेशन संभालना होता है। इस प्रोफेशन में आपकी बातचीत करने की कला और नेटवर्किंग ही आपकी सबसे बड़ी डिग्री होती है। जैसे-जैसे आपके क्लाइंट्स बढ़ते हैं, आपकी कमाई लाखों में पहुंच जाती है।
महीना औसत सैलरी: लगभग 40000 रुपये से लेकर 3,50,000 रुपये तक महीने में। फिक्स्ड सैलरी के अलावा बुकिंग्स पर मिलने वाले इंसेंटिव और कमीशन के कारण यह कमाई काफी बढ़ जाती है।
3. मेकअप आर्टिस्ट
ग्लैमर, फिल्म इंडस्ट्री, शादियों और फैशन शो के बढ़ते क्रेज के कारण आज के समय में मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड आसमान छू रही है। यह पूरी तरह से एक क्रिएटिव और हुनर-आधारित काम है। किसी कॉलेज की डिग्री के बजाय आपको बस विभिन्न स्किन टोन्स, कलर थ्योरी और लेटेस्ट ब्यूटी ट्रेंड्स की समझ होनी चाहिए। आप किसी बड़े सैलून के साथ जुड़कर, मशहूर हस्तियों के पर्सनल स्टाइलिस्ट बनकर या फ्रीलांसर के रूप में काम करके हर महीने मोटी रकम कमा सकते हैं।
महीना औसत सैलरी: लगभग 50,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक महीने। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट या फ्रीलांसर के रूप में काम करने पर प्रति ब्राइडल असाइनमेंट ही ₹50,000 से ₹1,000,00 तक की कमाई हो सकती है।
4. वेडिंग प्लानर
भारत में शादियों को एक बड़े उत्सव की तरह मनाया जाता है, और यही कारण है कि वेडिंग प्लानिंग का बिजनेस बहुत तेजी से बढ़ा है। एक अच्छा वेडिंग प्लानर बनने के लिए आपके पास मैनेजमेंट स्किल्स, क्रिएटिविटी और मुश्किल हालातों को संभालने का क्विक दिमाग होना चाहिए। वेन्यू डेकोरेशन से लेकर कैटरिंग और मेहमानों के स्वागत तक, सब कुछ व्यवस्थित करने वाले वेडिंग प्लानर्स बिना किसी डिग्री के एक-एक प्रोजेक्ट के लाखों रुपये चार्ज करते हैं।
महीना औसत सैलरी: लगभग 6,00,000 रुपये । एक बड़े हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट या सीजन के हिसाब से यह कमाई ₹15 से ₹20 लाख तक भी पहुंच जाती है।
5. फोटोग्राफर
कहा जाता है कि एक तस्वीर एक हजार शब्दों के बराबर होती है, और इसे सच करते हैं फोटोग्राफर्स। वाइल्डलाइफ, फैशन, वेडिंग या फिर प्रोडक्ट फोटोग्राफी के क्षेत्र में आज अपार संभावनाएं हैं। इस करियर के लिए आपके पास बस एक अच्छा कैमरा, सही लाइटिंग की समझ और फोटो एडिटिंग की कला होनी चाहिए। किसी कॉलेज डिग्री की तुलना में आपका खुद का तैयार किया गया पोर्टफोलियो (काम का सैंपल) आपको बड़े प्रोजेक्ट्स दिलाने में मदद करता है।
महीना औसत सैलरी: लगभग 30000 रुपये से लेकर 3,00,000 रुपये तक। कमर्शियल, फैशन या बड़े वेडिंग फोटोग्राफर्स सालाना ₹10 लाख से अधिक आसानी से कमा लेते हैं।
आपको बता दें कि इन सभी प्रोफेशन की सैलरी कम या ज्यादा हो सकती है। यहां औसत सैलरी के आंकड़े दिए गए हैं।


